फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news One arrested in case of wood smuggling from VTR two absconding police investigation

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सखुआ तस्करी पर वन विभाग का करारा प्रहार, एक गिरफ्तार; दो फरार

Sun, 04 Jan 2026 08:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 08:46 PM IST
सार

Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन प्रमंडल 2 के हरनाटांड वन प्रक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वन तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news One arrested in case of wood smuggling from VTR  two absconding police investigation
गिरफ्तार तस्कर के साथ वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन प्रमंडल 2 के हरनाटांड वन प्रक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वन तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई कौशिल 1 और कौशिल–2 वन कक्ष के घने जंगल क्षेत्र में की गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनाटांड वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शिव कुमार राम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जंगल में प्रवेश कर सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई कर उन्हें गुल्ली बनाकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रभारी वनपाल एवं वनरक्षियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने कौशिल 2 वन कक्ष में छापेमारी की, जहां दो साइकिलों पर लदी सखुआ की दो गुल्लियों के साथ एक तस्कर को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरिया काला गांव निवासी कमलेश शाह के रूप में हुई है। वहीं, वन कर्मियों को आता देख दो अन्य तस्कर कृष्ण मोहन मांझी और भिखी महतो जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें:  खेत में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर शव जलाने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शिव कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समेत फरार दोनों तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल विनय कुमार राम, वनरक्षी आशीष कुमार, मुन्ना कुमार यादव, आनंद कुमार सहित अन्य वनकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगलों की सुरक्षा और अवैध कटाई पर सख्ती से रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed