फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Population Day 2020: जानें इसका इतिहास और महत्व, भारत के लिए चिंताजनक है बढ़ती जनसंख्या

Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
world population day 2020 date significance importance history
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। दुनिया में लगातार जनसंख्या बढ़ते जा रही है, जिस वजह से इस दिवस को मनाने की आवश्यकता पड़ी। इसी तरह अगर जनसंख्या बढ़ते रही तो दुनिया में बहुत बड़ा संकट आ सकता है।



लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सचेत करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। ये दिन याद दिलाता है कि दुनिया में जनसंख्या लगातार बढ़ते जा रही है, जिसे नियंत्रण में रखना आवश्यक है। आज हम आपको विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।

world population day 2020 date significance importance history
विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने की शुरुआत 1989 से हुई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

  • विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने की शुरुआत 1989 से हुई। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आम सभा ने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया। तब से हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। 1989 में विश्व की कुल जनसंख्या पांच अरब के करीब थी।
world population day 2020 date significance importance history
बढ़ती जनसंख्या किसी भी राष्ट्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व

  • विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य है बढ़ती जनसंख्या के प्रति दुनिया को सचेत करने का। ये दिन हमें याद दिलाता है कि दुनिया की जनसंख्या लगातार बढ़ते जा रही है, जिसे हमने रोकना है। बढ़ती जनसंख्या किसी भी राष्ट्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। विश्व जनसंख्या दिवस के दिन लोगों को बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए प्रेरित किया जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
world population day 2020 date significance importance history
बढ़ती जनसंख्या दुनिया के लिए बहुत बड़ा संकट है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे रोका जा सकता है बढ़ती जनसंख्या को

  • जनसंख्या को रोकने के लिए लोगों को इस बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है। शिक्षा के द्वारा ही बढ़ती जनसंख्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। लोगों को ये बताना होगा कि बढ़ती जनसंख्या दुनिया के लिए बहुत बड़ा संकट है।
विज्ञापन
world population day 2020 date significance importance history
भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या बहुत बड़ी चुनौती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भारत के लिए चुनौती है बढ़ती जनसंख्या

  • भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या बहुत बड़ी चुनौती है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत की जनसंख्या की वृद्धि दर कम नहीं हुई तो भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed