सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने से कतरा रहे हैं लोग, जानिए क्यों नहीं कर रहे हैं नियमों का पालन
शर्मा रहे हैं लोग
- इस अध्ययन में ये बात सामने आई कि बहुत से लोगों को मास्क पहनने में शर्म आ रही है। शर्म की वजह से लोग मास्क से दूरी बना रहे हैं।
कानून बनने का इंतजार
- इस अध्ययन में ये बात सामने आई कि बहुत से लोगों का कहना है कि जब तक मास्क पहनने को लेकर कोई कानून नहीं बन जाता तब वे मास्क को नहीं पहनेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत में मास्क न पहनने पर कानूनी कारवाई की जा रही है।
सुविधाजनक नहीं है मास्क
- इस अध्ययन के अनुसार बहुत से लोगों का कहना है कि मास्क सुविधाजनक नहीं हैं। मास्क को पहनकर वे दिक्कत महसूस कर रहे हैं। उन लोगों को मास्क पहनने में अधिक दिक्कत हो रही है जो चश्मा पहनते हैं।
कई लोगों ने अभी तक मास्क पहना ही नहीं
- इस अध्ययन में चौकाने वाली बात सामने आई कि अभी तक कुछ लोगों ने मास्क का इस्तेमाल करना शुरू ही नहीं किया है। कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है।