फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे पर्यटक, जानिए इस खूबसूरत जगह के बारे में...

Tue, 01 Sep 2020 09:55 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 01 Sep 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
valley of flowers national park open for tourist after coronavirus pandemic fulo ki ghati uttarakhand beautiful places to visit explore stay
फूलों की घाटी उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है- फाइल फोटो - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ समय से फूलों की घाटी में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगी थी। अब पर्यटक फूलों की घाटी में प्रवेश कर सकते हैं, परंतु पर्यटकों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। पर्यटकों को यहां प्रवेश करते समय कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी जो 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। फूलों की घाटी उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह खूबसूरत घाटी विश्व धरोहर में भी शामिल है। इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। आज हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे। आइए जानते है उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी के बारे में.....

valley of flowers national park open for tourist after coronavirus pandemic fulo ki ghati uttarakhand beautiful places to visit explore stay
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित फूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है- फाइल फोटो - फोटो : pixabay

कितने क्षेत्र में फैली है फूलों की घाटी

  • उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित फूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। 1982 में यूनेस्को ने इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया। फूलों की घाटी बेहद ही खूबसूरत है। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी इस घाटी की सुंदरता देखते ही बनती है।
valley of flowers national park open for tourist after coronavirus pandemic fulo ki ghati uttarakhand beautiful places to visit explore stay
फूलों की घाटी में 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

500 से अधिक फूलों की प्रजातियां

  • फूलों की घाटी में 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। इस घाटी के नजारे देखते ही बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
valley of flowers national park open for tourist after coronavirus pandemic fulo ki ghati uttarakhand beautiful places to visit explore stay
फूलों की घाटी का वर्णन रामायण और महाभारत में भी मिलता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रामायण और महाभारत में भी इस जगह का वर्णन है

  • फूलों की घाटी का वर्णन रामायण और महाभारत में भी मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फूलों की घाटी ही वो स्थान है जहां से हनुमान जी लक्ष्मण जी के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाए थे।
विज्ञापन
valley of flowers national park open for tourist after coronavirus pandemic fulo ki ghati uttarakhand beautiful places to visit explore stay
स्थानीय लोगों के अनुसार फूलों की घाटी में परियां निवास करती हैं- फाइल फोटो - फोटो : social media

परियों का निवास स्थान

  • स्थानीय लोगों के अनुसार फूलों की घाटी में परियां निवास करती हैं। परियों का निवास स्थान होने की वजह से लंबे समय तक यहां लोग जाने से कतराते थे। इस घाटी में उगने वाले फूलों से दवाई भी बनाई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed