देवताओं की भूमि उत्तराखंड बेहद ही खूबसूरत जगह है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। आज हम आपको उत्तराखंड की एक बहुत खूबसूरत जगह अल्मोड़ा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में स्थित ये खूबसूरत जगह हिमालय श्रंखला की एक पहाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। यह नगर पहाड़ी के दोनों ओर पर्वत-चोटी पर बसा हुआ है। आइए, आज हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में विस्तार से बताते हैं.....
{"_id":"5ec2ce713913aa694109de75","slug":"almora-uttarakhand-beautiful-places-to-visit-famous-bal-mithai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश-दुनिया में मशहूर है यहां की मिठाई, मंदिरों के लिए भी जाना जाता है उत्तराखंड का ये शहर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
देश-दुनिया में मशहूर है यहां की मिठाई, मंदिरों के लिए भी जाना जाता है उत्तराखंड का ये शहर
विज्ञापन
शिक्षा का केंद्र है अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा को शिक्षा का केंद्र भी कहा जाता है। दूर- दराज पहाड़ से यहां लोग पढ़ाई करने के लिए आते हैं। ये नगर सड़क मार्ग से पूरे कुमाऊं क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिस वजह से लोग यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा कैंपस भी इसी नगर में है। यहां पर मेडिकल कॅालेज का भी निर्माण कार्य चल रहा है।
अल्मोड़ा की शोभा बढ़ाते हैं यहां के मंदिर
- अल्मोड़ा मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आध्यातम का अनुभव होता है। नंदा देवी मंदिर यहां के प्रमुखों मंंदिरों में एक है। हर साल सितंबर, अक्तूबर में इस मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। नगर से कुछ दूर पर ग्वेल देवता का मंदिर है, जिन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। इस मंदिर में लोग भगवान को चिठ्ठी लिख मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर यहां पर घंटी चढ़ाने की परंपरा है। इसके अलावा भी यहां कई मंदिर हैं- जागेश्वर धाम, गैराड़ ग्वेल देवता का मंदिर। अल्मोड़ा नगर की बात की जाए तो ये नगर मंदिरों से घिरा हुआ है। इन मंदिरों की खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का चर्च भी कई साल पुराना
- अल्मोड़ा नगर में स्थित चर्च ब्रिटिश कालीन है। ये खूबसूरत चर्च इस नगर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
दुनिया में मशहूर है यहां की मिठाई
- अल्मोड़ा की बाल मिठाई देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। सिर्फ बाल मिठाई ही नहीं यहां की और मिठाईयां भी काफी स्वादिष्ट होती हैं।