फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी टूरिज्म: जेब में सिर्फ 5 हजार रुपये हैं? उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर बना सकते हैं बजट ट्रिप

Sat, 19 Sep 2026 03:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

Uttar Pradesh Destinations: अगर आप इस मौसम में कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 5,000 रुपये के आसपास का शुरुआती बजट रखकर छोटी सी ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है। हालांकि वास्तविक खर्च आपके शहर से आने-जाने के किराये, होटल, खाने, स्थानीय परिवहन और घूमने के टिकट पर निर्भर करेगा।
 

विज्ञापन
UP Tourism: Best Places to Visit in Uttar Pradesh Under Rs 5,000
यूपी में घूमने की बेस्ट जगहें - फोटो : Ai

Uttar Pradesh Travel on a Budget: उत्तर प्रदेश सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि वीकेंड और शार्ट बजट ट्रिप के लिए भी कई विकल्प देता है। आगरा, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे शहरों में इतिहास, संस्कृति, आध्यात्मिकता और स्थानीय खान-पान का अलग-अलग अनुभव मिलता है। राज्य सरकार के पर्यटन स्रोत भी इन शहरों और कई अन्य स्थलों को प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में सूचीबद्ध करते हैं। 

अगर आप इस मौसम में कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 5,000 रुपये के आसपास का शुरुआती बजट रखकर छोटी सी ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है। हालांकि वास्तविक खर्च आपके शहर से आने-जाने के किराये, होटल, खाने, स्थानीय परिवहन और घूमने के टिकट पर निर्भर करेगा।

कम बजट में यात्रा का सबसे आसान तरीका है कि नजदीकी जगहों को चुना जाए, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया जाए और बजट अकमन्डेशन या डे ट्रिप का विकल्प देखा जाए। उत्तर प्रदेश में धरोहर, धार्मिक और इको टूरिज्म तीनों तरह के डेस्टिनेशन मौजूद हैं। 

आइए जानते हैं वे जगहें जिन्हें आप अपने 5,000 रुपये के बजट ट्रैवल प्लान में शामिल कर सकते हैं।

UP Tourism: Best Places to Visit in Uttar Pradesh Under Rs 5,000
Taj mahal - फोटो : Pexle

आगरा

आगरा उन यात्रियों के लिए आकर्षक विकल्प है जो कम समय में ऐतिहासिक स्थलों को देखना चाहते हैं। ताजमहल, आगरा फोर्ट और सिकंदरा जैसे स्थान यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। उत्तर प्रदेश के आधिकारिक स्रोत ताजमहल, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी को प्रमुख स्थलों में गिनाते हैं।

अगर आप नजदीकी शहर से सार्वजनिक परिवहन से पहुंच रहे हैं और स्थानीय भोजन व डे ट्रिप चुनते हैं, तो खर्च को नियंत्रित करना आसान हो सकता है।

UP Tourism: Best Places to Visit in Uttar Pradesh Under Rs 5,000
मथुरा वृंदावन की बजट यात्रा - फोटो : AI

मथुरा-वृंदावन

मथुरा और वृंदावन धार्मिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं। आसपास के मंदिरों और स्थानीय बाजारों को देखते हुए यह short trip के लिए विकल्प हो सकता है। सरकारी पर्यटन दस्तावेजों में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना जैसे स्थलों को पर्यटन सर्किट में शामिल किया गया है। यहां स्थानीय परिवरन और बजट में रहने की जगहें चुनककर खर्च को सीमित किया जा सकता है।

 

Mathura Vrindavan Budget Trip: मथुरा-वृंदावन घूमने का सबसे सस्ता तरीका, जानिए जरूरी टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Tourism: Best Places to Visit in Uttar Pradesh Under Rs 5,000
लखनऊ के पास घूमने की जगह - फोटो : AI

लखनऊ

लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और रेजीडेंसी जैसे ऐतिहासिक स्थल देखे जा सकते हैं। आधिकारिक स्रोत इन स्थलों को लखनऊ के प्रमुख आकर्षक में शामिल करते हैं। शहर की मशहूर कूजीन और बाजार भी ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप बजट होटल या हाॅस्टल और स्थानीय परिवहन चुनते हैं, तो छोटी यात्रा में ठहरने का खर्च नियंत्रित किया जा सकता है।

 

Lucknow Nearly Tourist Places: जेब में सिर्फ 2000 रुपए? फिर भी लखनऊ के आसपास घूम सकते हैं ये खूबसूरत जगहें

विज्ञापन
UP Tourism: Best Places to Visit in Uttar Pradesh Under Rs 5,000
एक दिन में घूमें बनारस - फोटो : AI

वाराणसी

वाराणसी में घाट, गंगा आरती और आसपास के सांस्कृतिक स्थल यात्रियों को अलग अनुभव देते हैं। सरकारी पर्यटन स्रोत वाराणसी के कई प्रमुख घाटों के साथ सारनाथ को भी प्रमुख पर्यटन स्थल बताते हैं। वाराणसी के साथ सारनाथ, रामनगर फोर्ट और गंगा से जुड़े अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। 

 

Varanasi Budget Trip: एक दिन में कैसे घूमें वाराणसी? कम बजट में ऐसे करें पूरा बनारस दर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed