फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   luxury resorts in and around delhi you should definitely visit

पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए ले जाएं यहां, दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर हैं शाही रिजॉर्ट्स

Sun, 04 Nov 2018 12:57 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
luxury resorts in and around delhi you should definitely visit
- फोटो : (Source: instagram)
अगर आप अपने पार्टनर के साथ भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, लेकिन दोनों के बिजी शेड्यूल के चलते आपका प्लान नहीं बन पा रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के कुछ रिजॉर्ट्स के बारे में जहां आप किसी भी वीकेंड पर जाकर एक दूसरे के साथ हसीन पल जी सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिस से ब्रेक भी नहीं लेना पड़ेगा और आपको यहां इतना अच्छा लगेगा कि आप इन पलों को जिंदगीभर याद रखेंगे। आइए आपको बताते हैं दिल्ली के कुछ रिजॉर्ट्स के बारे में जहां आप कम समय में ही अपना पूरा वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं...
विज्ञापन

luxury resorts in and around delhi you should definitely visit
हेरिटेज विलेज रिजॉर्ट एंड स्पा मानेसर
अगर आप अपने ट्रिप में कुछ ट्रेडिशनल टच चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा, क्योंकि इसकी बनावट हवेली की तरह है और दूर-दूर तक हरी घास बिछी हुई है। यहां कई आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी किए जाते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो स्पा का मजा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

luxury resorts in and around delhi you should definitely visit
आईटीसी भारत
दिल्ली और गुडगांव से कुछ ही दूरी पर लग्जरी रिजॉर्ट आईटीसी भारत हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। यह इतना खूबसूरत है कि आप अगर यहां का प्लान करेंगे तो वहां बिताए गये पल आपके लिए यादगार होंगे।
विज्ञापन

luxury resorts in and around delhi you should definitely visit
द ट्री रिजॉर्ट
अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए आप हरियाली के बीच बने द ट्री रिजॉर्ट में जा सकते हैं। गहरे रंग की लकड़ी पर चमकती लाइट्स और कलरफुल फर्नीचर देखते ही आपको उस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां से अरावली पहाड़ियों का नजारा देखते ही बनता है।

luxury resorts in and around delhi you should definitely visit
बोटैनिक्स नेचर रिजॉर्ट सोहना
वीकेंड पर पार्टनर के साथ आराम के पल बिताने के लिए बेस्ट है दमदमा लेक के किनारे स्थित बोटैनिक्स नेचर रिजॉर्ट। यहां करने के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज भी है जिसमें हिस्सा लेकर आप अपने इन पलों को यादगार बन सकते हैं।

luxury resorts in and around delhi you should definitely visit

नीमराना रिजॉर्ट
दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर होने की वजह से यह जगह वीकेंड गेटअवे के लिहाज से बेहद पॉपुलर है। इस किले का कोना-कोना देखने लायक है। यहां रहकर आपको इस बात का अंदाजा होगा कि कितनी खूबसूरती से इस किले को होटल में तब्दील किया गया है। खाने में यहां राजस्थानी और फ्रेंच व्यंजन परोसे जाते हैं। इसके अलावा यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed