फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: भगवान कृष्ण के इस मंदिर में नहीं करने दिए जाते हैं लगातार दर्शन...थोड़ी- थोड़ी देर में लगाया जाता है पर्दा

Tue, 11 Aug 2020 08:56 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 11 Aug 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
janam ashtami 2020 banke bihari temple vrindavan history importance significance untold stories
देश के कई हिस्सों में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है - फोटो : Social media

देश के कई हिस्सों में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। आपको बता दें देश के कई हिस्सों में कल यानी 13 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण के बाल रूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। आज हम आपको भगवान कृष्ण के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जो देश- दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में लगातार भगवान के दर्शन नहीं होते हैं। थोड़ी- थोड़ी देर के अंतराल में पर्दा लगा दिया जाता है। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण के इस पावन मंदिर के बारे में...

janam ashtami 2020 banke bihari temple vrindavan history importance significance untold stories
वृंदावन में भगवान कृष्ण और राधारानी के एकाकार रूप का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे बांके बिहारी जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है - फोटो : अमर उजाला

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

  • वृंदावन में भगवान कृष्ण और राधारानी के एकाकार रूप का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे बांके बिहारी जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस पावन मंदिर में काफी संख्या में देश- विदेश से भक्त दर्शन करने आते हैं।
janam ashtami 2020 banke bihari temple vrindavan history importance significance untold stories
स्वामी हरिदास ने भगवान कृष्ण और राधारानी के एकाकार रूप को बांके बिहारी का नाम दिया था - फोटो : अमर उजाला

अनुरोध पर प्रकट हुई प्रतिमा

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बांके बिहारी की प्रतिमा को बनाया नहीं गया है। यह प्रतिमा स्वामी हरिदास जी के अनुरोध पर प्रकट हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि ये प्रतिमा लकड़ी की है। स्वामी हरिदास ने भगवान कृष्ण और राधारानी के एकाकार रूप को बांके बिहारी का नाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
janam ashtami 2020 banke bihari temple vrindavan history importance significance untold stories
बांके बिहारी किसी भक्त के साथ न चले जाएं, इसलिए किसी भी भक्त को लगातार दर्शन करने नहीं दिए जाते हैं - फोटो : instagram
  • लगातार नहीं होते हैं बांके बिहारी के दर्शन, थोड़ी- थोड़ी देर में लगता है पर्दा...

बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी जी के दर्शन लगातार नहीं होते हैं। थोड़ी- थोड़ी देर में पर्दा लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर बांके बिहारी जी की किसी भक्त पर कुछ देर तक नजर पड़ गई तो वो उस भक्त के साथ ही हमेशा- हमेशा के लिए चले जाएंगे।

बांके बिहारी किसी भक्त के साथ न चले जाएं, इसलिए किसी भी भक्त को लगातार दर्शन करने नहीं दिए जाते हैं। थोड़ी- थोड़ी देर में पर्दा लगा दिया जाता है। इसके पीछे एक कथा भी प्रचलित है। इस कथा के अनुसार एक बार बांके बिहारी अपने किसी भक्त के साथ चले गए थे और इस मंदिर से प्रतिमा गायब हो गई थी।

विज्ञापन
janam ashtami 2020 banke bihari temple vrindavan history importance significance untold stories
मंदिर में थोड़ी- थोड़ी देर में पर्दा लगाया जाता है - फोटो : instagram

भगवान से की गई प्रार्थना 

  • धार्मिक कथाओं के अनुसार बांके बिहारी जी की प्रतिमा यहां से गायब होने के बाद यहां के पुजारियों ने भगवान से काफी प्रार्थना की, जिसके बाद बांके बिहारी जी की प्रतिमा इस मंदिर पर पुन: स्थापित हुई। तब से किसी भी भक्त को बांके बिहारी जी को लगातार देखने नहीं दिया जाता है। मंदिर में थोड़ी- थोड़ी देर में पर्दा लगाया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed