फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में रहकर हिमाचल की ये पांच जगह नहीं घूमे तो मतलब कुछ नहीं घूमे

Fri, 28 Jun 2019 03:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 28 Jun 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
himalayan state himachal pradesh road trip in monsoon 2019
अनेक संस्कृतियों और सभ्यताओं वाले देश भारत में रहकर भी अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने नहीं गए तो आप सफल घुमक्कड़ी नहीं कहलाएंगे। इतनी यात्राएं करके भी आपकी यात्रा अधूरी है। आज हम आपको इस हिमालयी प्रदेश की उन खूबियों और मनमोहक जगहों के विषय में बताएंगे जो सिर्फ उत्तर भारत के इसी प्रदेश में है। कहीं घूमने की तैयारी करने वाले हैं तो काफी आईडिया भी ले सकते हैं। 
himalayan state himachal pradesh road trip in monsoon 2019
जिस्पा 
लाहौल स्थित जिस्पा वो जगह है, जिसके बारे में कम ही सुना होगा। जी हां, स्पीति घाटी की तरह ही लाहौल भी भीड़ से दूर है। यह स्थान कीलोंग से लगभग 20 किमी की दूरी पर है, एक ऐसा भव्य स्थान जहां मोटरबाइक से सड़क यात्रा पर जाना मजेदार अनुभव देगा ।
himalayan state himachal pradesh road trip in monsoon 2019
मठ
यह मठ हिमाचल की स्पीति घाटी के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। हालांकि मठ उतना प्राचीन नहीं है, लेकिन इसमें एक आकर्षण है जो अद्वितीय है। विश्वास मानिए मठ पहुंचते साथ ही ऐसा महसूस करेंगे जैसे किसी फिल्म के सेट पर पहुंच गए हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
himalayan state himachal pradesh road trip in monsoon 2019
कुटला
हिमाचल की पार्वती घाटी में स्थित छोटा सा खूबसूरत गांव है, कुटला। तोश से थोड़ी ही दूर सफर तय करने के बाद आप इस आकर्षक जगह पहुंच जाएंगे। पहुंचने के बाद आप प्रकृति की खूबसूरती को शर्तिया कुछ देर तक निहारते रह जाएंगे ।
विज्ञापन
himalayan state himachal pradesh road trip in monsoon 2019
त्रिउंड 
हालांकि आप इस जगह के विषय में तो जानते होंगे लेकिन जानने का क्या फायदा, मजा तो तब आएगा जब इस अद्भुत जगह को करीब से देख पाएंगे। गर्मी के मौसम को छोड़कर, त्रिउंड एक वंडरलैंड है, क्योंकि यह केवल एकांत प्रेमियों को आकर्षित करता है। फिर देर किस बात की मानसून तो आ चुका है तैयारी भी कर लीजिए। 
नग्गर 
नग्गर को जादुई भूमि के तौर पर जाना जाता है। नग्गर वो स्थान है जहां ज्यादातर लोग अकेले घूमने आते हैं। यहां की सुबह और शाम देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed