ज्यादातर लोग गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ या अकेले मूड फ्रेश करने घूमने निकलते हैं। एडवेंचर, खुशी, शांति की तलाश में लोग दूर-दूर वादियों या बीचों वाली जगह सैर पर निकल पड़ते हैं। लेकिन अब तो सुहाना मौसम आने वाला है और कई जगह आ भी चुका है। ऐसे में घूमने का लुत्फ उठाना अनोखा अनुभव देता है। अगर आप भी जुलाई की रिमझिम बारिश और बादल वाले मौसम में घूमने की सोच रहे हैं तो इन जगहों पर जाना बनता है।
{"_id":"5d15bd9b8ebc3e3cbf2e81ad","slug":"plan-interesting-cultural-adventure-trip-in-july-month-2019-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुलाई में ट्रिप पर निकलने वालों के लिए जबरदस्त प्लान, इन जगहों पर नहीं गए तो सफर रह जाएगा अधूरा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
जुलाई में ट्रिप पर निकलने वालों के लिए जबरदस्त प्लान, इन जगहों पर नहीं गए तो सफर रह जाएगा अधूरा
Fri, 28 Jun 2019 03:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रुपका उत्सव
द्रुपका प्रसिद्ध बौद्ध पर्व है। इस पर्व के दौरान बौद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस बौद्ध पर्व का आयोजन बौद्ध धर्म के कैलेंडर के अनुसार किया जाता है। इस साल इस पर्व का आयोजन 27 जुलाई को गंगटोक में किया जाएगा। अगर आप जुलाई में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सिक्किम जा सकते हैं और 27 जुलाई को गंगटोक में रहकर इस पर्व का मजा लें।

द्री उत्सव
जुलाई 2019 में सबसे अच्छे त्योहारों में से एक है अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होनेवाला द्री उत्सव। यह अपातानी जनजाति का एक कृषि-संबंधी उत्सव है। हर वर्ष आयोजित होनेवाले इस उत्सव में अच्छी फसल के लिए देवी-देवताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया जाता है। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।इसका आयोजन 5 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के हिल स्टेशन जायरो में किया जाएगा।

पूरी रथ यात्रा
अगर आप किसी ऐसे पर्व में शामिल होना चाहते हैं, जहां घूमने के साथ-साथ अद्भुत संस्कृति देखने का मौका मिले तो 12 दिन तक आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में आप शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आपको अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां, संगीत और नृत्य देखने को मिलेगा। इसका आयोजन 4 जुलाई से उड़ीसा के पुरी में होगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भव्य यात्रा निकाली जाती है।

कर्षा गुस्टोर उत्सव
जुलाई में लद्दाख में कई उत्सवों का आयोजन किया जाता है। ये उत्सव अलग-अलग मॉनेस्ट्री में आयोजित किए जाते हैं और इनमें लद्दाख की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है। जुलाई में ही लद्दाख के जांस्कर में उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार यह उत्सव 30 और 31 जुलाई को मनाया जाएगा।