फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Mon, 01 Feb 2021 07:54 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 01 Feb 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Things to Keep in Mind before your  Motorcycle Road Trip
कई लोगों को बाइक से सफर करना काफी पसंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई लोगों को बाइक से सफर करना काफी पसंद होता है। अगर आप भी बाइक ट्रिप का आनंद लेने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे बाइक ट्रिप में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षित यात्रा करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए बाइक ट्रिप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Things to Keep in Mind before your  Motorcycle Road Trip
बाइक ट्रिप उसी बाइक से करें जो सही और आरामदायक हो- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सही और आरामदायक बाइक का चयन करें

  • बाइक ट्रिप उसी बाइक से करें जो सही और आरामदायक हो। लंबे समय पर जाने से पहले हमेशा ये देख लें कि बाइक में कोई समस्या तो नहीं है। सही बाइक से ही बाइक ट्रिप पर जाना सुरक्षित रहता है।
Things to Keep in Mind before your  Motorcycle Road Trip
आमतौर पर देखा जाता है कि बाइक ट्रिप करते समय बहुत कम लोग ही बाइक ड्रेस पहनना पसंद करते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बाइक ड्रेस पहने

  • आमतौर पर देखा जाता है कि बाइक ट्रिप करते समय बहुत कम लोग ही बाइक ड्रेस पहनना पसंद करते हैं, परंतु लंबी यात्रा करते समय बाइक ड्रेस जरूर पहने। बाइक से लंबी यात्रा करते समय हमेशा बाइक राइडिंग जैकेट, एंकल बूट, राइडिंग पैंट या कैनवास अवश्य पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep in Mind before your  Motorcycle Road Trip
बाइक ट्रिप पर आप ज्यादा सामान अपने साथ लेकर नहीं जा सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जरूरत के हिसाब से ही सामान रखें

  • बाइक ट्रिप पर आप ज्यादा सामान अपने साथ लेकर नहीं जा सकते हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से ही अपने पास सामान रखें। जो सामान आपके लिए ज्यादा जरूरी है उसे अवश्य रखें। अपने साथ कुछ जरूरी दवाइयां भी रखें।
विज्ञापन
Things to Keep in Mind before your  Motorcycle Road Trip
यात्रा करते समय रास्ते की सही जानकारी होना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रास्ते की सही जानकारी होना जरूरी है

  • यात्रा करते समय रास्ते की सही जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। हमेशा यात्रा करने से पहले रास्ते की सही जानकारी प्राप्त कर लें। अगर आपको रास्ते की सही जानकारी नहीं होगी तो आप रास्ता भटक सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed