फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Pregnancy Care Why do women go to their parents home Know why parental care is important

Pregnancy Care: गर्भावस्था के दौरान क्यों मायके चली जाती हैं महिलाएं? जानें पेरेंटल केयर क्यों है जरूरी

Fri, 14 Feb 2025 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Feb 2025 11:01 AM IST
सार

Pregnancy: कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के वक्त महिलाओं को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में मायके में उन्हें प्रसवपूर्व देखभाल मिलती है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान आखिर माता-पिता के पास क्यों जाती हैं और वहां उन्हें कितना पैरेंटल केयर मिलता है।

विज्ञापन
Pregnancy Care  Why do women go to their parents home Know why parental care is important
पेरेंटल केयर क्यों है जरूरी - फोटो : Freepik.com

विस्तार

महिलाओं की प्रेग्नेंसी किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होती है। बच्चे को जन्म देकर वह परिवार की नस्ल आगे बढ़ाती है। ऐसे में परिवार वालों का काम होता है कि वह मां बनने वाली महिला का खूब ख्याल रखें और उसे खूब प्यार करें। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर मायके चली जाती हैं और कई बार बच्चे की डिलीवरी भी वही होती है। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के वक्त महिलाओं को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में मायके में उन्हें प्रसवपूर्व देखभाल मिलती है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान आखिर माता-पिता के पास क्यों जाती हैं और वहां उन्हें कितना पैरेंटल केयर मिलता है।

विज्ञापन

Pregnancy Care  Why do women go to their parents home Know why parental care is important
पेरेंटल केयर क्यों है जरूरी - फोटो : Freepik.com

बेहद जरूरी है पैरेंटल केयर
महिलाओं की प्रेगनेंसी के दौरान उनके शरीर में कई आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी के फेज में उन्हें फल, सब्जियां, मेवे और कई प्रकार के स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाने की जरूरत होती है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु का स्वास्थ्य ठीक रहे। मायके में महिलाओं पर काम का कोई दबाव नहीं होता है। ऐसे में वह अपने खान-पान का ठीक से ख्याल रख पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pregnancy Care  Why do women go to their parents home Know why parental care is important
पेरेंटल केयर क्यों है जरूरी - फोटो : Freepik.com
आराम ही होती है जरूरत

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को आराम करने की बहुत जरूरत होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की बॉडी में कई चेंजेस आते हैं। यही नहीं, यह ऐसा समय होता है, जब बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स भी होते हैं। ऐसे में उन्हें आराम करने की सलाह दी जाती है। महिलाओं को मायके में काफी आराम मिलता है। ऐसे में वह प्रेगनेंसी के दौरान अपने माता-पिता के पास चली जाती हैं।
विज्ञापन

Pregnancy Care  Why do women go to their parents home Know why parental care is important
पेरेंटल केयर क्यों है जरूरी - फोटो : istock

स्ट्रेस फ्री रहना है जरूरी

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है। वह सुस्त और कमजोर भी हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें एक्स्ट्रा केयर और स्ट्रेस फ्री माइंड के साथ रहना जरूरी होता है। माना जाता है कि मायके में महिलाओं को ये सारी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed