आज के जीवन में तनाव आम है। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक तनाव का सामना करते हैं और निराशाजनक महसूस करते हैं। इस लॉकडाउन में लोगों की मनोदशा उदासी की ओर जाने लगी है। इस मनोदशा का सामना करने और इसे बाहर आने के लिए सभी लोगों को अलग अलग तरीके से कोशिश करते रहना चाहिए। इसमें खाद्य पदार्थ भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ‘Let food be thy medicine’ हिप्पोक्रेट्स द्वारा इस प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत का अर्थ है कि अच्छा भोजन और पोषण बीमारियों को ठीक करने और रोकने की क्षमता रखता है।क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो वास्तव में आपके मूड को अच्छा कर सकते हैं और आपको बेहतर महसूस करा सकते हैं। आइए देखते हैं कि इनमें से कुछ खाद्य पदार्थ क्या हैं।
इन सुपरफूड को खाने से मूड होता है बेहतर और भाग जाती है उदासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखरोट
अखरोट ओमेगा -3 का एक समृद्ध स्रोत हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए आवश्यक वसा हैं। लेकिन ये हमारे शरीर में अपने आप नहीं बन सकता इसलिए इसे खाने के जरिये लेना अनिवार्य हो जाता है। ओमेगा -3 समृद्ध भोजन खाने से अवसाद के लक्षणों में सुधार देखा गया है।
अंडे एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन का एक समृद्ध स्रोत हैं। ट्रिप्टोफैन एक आवश्यक अमीनो एसिड है जो सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है। सेरोटोनिन आपके मस्तिष्क में एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो आपको खुश रखता है। रोजाना अंडे खाने से वास्तव में आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
मछलियां
विशेष रूप से वसायुक्त मछलियां विटामिन डी और ओमेगा -3 फैटी एसिड के समृद्ध स्रोत हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य और आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है। विटामिन डी की कमी अवसाद से संबंधित है। सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का प्रमुख स्रोत है। हालांकि, हमारी जीवनशैली के कारण, हम में से अधिकांश लोगों में विटामिन डी की कमी हैं। अपने डॉक्टरों और आहार विशेषज्ञ की सलाह से हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी लिया जा सकता है
अलसी के बीज
अलसी के बीज मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड के समृद्ध स्रोत हैं। एक चम्मच भुने हुए अलसी का सेवन न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि आपके हृदय स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है।
मोठ
मोठ या मटकी एक फलियां है जो मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत है। शरीर में कम मैग्नीशियम का स्तर कम टेस्टोस्टेरोन के स्तर के साथ जुड़ा हुआ है और पुरुषों और महिलाओं दोनों में अवसाद पैदा कर सकता है। मोठ को अंकुरित करके खाया जा सकता है या भिगोया जा सकता है और दाल के रूप में खाया जा सकता है।