फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Independence Day 2020: इन अवसरों पर आधा झुका दिया जाता है राष्ट्रीय ध्वज, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

Sat, 15 Aug 2020 12:49 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 15 Aug 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
independence day 15 august 2020 national flag of india rules in hindi flag half way down meaning significance reasons rules and regulations
बहुत से अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

15 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन देश में धूम- धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी। 15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले में ध्वजारोहण करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज भारत का मान सम्मान और गौरव है। हर भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। बहुत से अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। आज हम आपको बताएंगे किन अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है...

independence day 15 august 2020 national flag of india rules in hindi flag half way down meaning significance reasons rules and regulations
Flag Half Mast In India- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • इन व्यक्तियों के निधन पर समस्त देश में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुका दिया जाता है...

राष्ट्रपति
उप- राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री

  • दिल्ली में इन लोगों के निधन पर आधा झुका दिया जाता है तिरंगा

लोकसभा अध्यक्ष
भारत के मुख्य न्यायाधीश
केंद्र के राज्यमंत्री और उपमंत्री
केंद्रीय केंबिनेट मंत्री के निधन पर दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है।

  • इन लोगों की मृत्यु पर संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है...

राज्यपाल 
उपराज्यपाल
मुख्यमंत्री
राज्य के केबेनिट मंत्री के निधन पर संबंधित राज्य की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है।

अगली स्लाइड्स में जानिए इससे जुड़ी जानकारी...

independence day 15 august 2020 national flag of india rules in hindi flag half way down meaning significance reasons rules and regulations
Flag Half Mast In India- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अगर किसी गणमान्य व्यक्ति के निधन की सूचना अपराह्न में प्राप्त होती है तो व्यक्ति से संबंधित स्थानों में अगले दिन भी राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। बशर्ते कि उस दिन सूर्योदय से पहले अंत्येष्टि न हुई हो। इसके साथ ही जहां पर अंत्येष्टि की जानी है वहां पर भी अंत्येष्टि के दिन राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
independence day 15 august 2020 national flag of india rules in hindi flag half way down meaning significance reasons rules and regulations
Flag Half Mast In India- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

राजकीय और राष्ट्रीय शोक में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

  • राजकीय शोक में शोकावधि के दौरान पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं राष्ट्रीय शोक में शोकावधि के दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
विज्ञापन
independence day 15 august 2020 national flag of india rules in hindi flag half way down meaning significance reasons rules and regulations
Flag Half Mast In India- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भारत के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सब जगह नहीं झुकाया जाएगा ध्वज

  • भारत के राष्ट्रीय पर्व के दौरान अगर किसी गणमान्य व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो सिर्फ उसी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाएगा जहां पर पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। पार्थिक शरीर को उस स्थान से उठाए जाने के बाद उस भवन पर झंडा फिर से फहरा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed