फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: काम करने के लिए कितने सुरक्षित रहेंगे दफ्तर, क्या बनी रहेगी वर्क फ्रॉम होम की आदत?

Tue, 19 May 2020 04:10 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 19 May 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Home Much safe office going in coronavirus lockdown era compare to Work from home
क्या ऑफिस जाना अभी सुरक्षित है? - फोटो : Pexels

दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन में अब ढील दी जाने लगी है। धीरे-धीरे दफ्तर भी खुलने लगे हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक डर जरूर है कि क्या उनका ऑफिस जाना अभी सुरक्षित है। तमाम पुराने तौर-तरीकों के साथ ही अब एंप्लॉयीज को मॉनिटर करने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में और इजाफा होने जा रहा है।



अब बिल्डिंग में एंट्री करते वक्त आपका तापमान लेने के लिए थर्मल कैमरे होंगे। साथ ही ऐसे कई ऐप्स या वियरेबल्स भी इस्तेमाल हो सकते हैं जो कि आपके किसी सहयोगी के ज्यादा करीब जाने पर आपको अलर्ट कर देंगे। दफ्तर जल्द ही आपको माइनॉरिटी रिपोर्ट मूवी का अहसास दिलाने वाले हो सकते हैं।

Home Much safe office going in coronavirus lockdown era compare to Work from home

कुछ साल पहले एम्सटर्डम की द एज बिल्डिंग को दुनिया की सबसे स्मार्ट और सस्टेनेबल यानी स्थायित्व भरी बिल्डिंग के तौर पर सबसे ज्यादा वोट मिले थे। अब सेंसरों के भरे दफ्तरों वाली यह बिल्डिंग एक तेजी से फैलने वाले वायरस के साथ जीने की नई सच्चाई के साथ खुद को ढालने की कोशिश कर रही है।

इस बिल्डिंग को बनाने वाली रियल एस्टेट फर्म के फाउंडर कोएन वैन ऊस्ट्रॉम ने बीबीसी को बताया कि कुछ तो ऐसे बदलाव हैं जिन्हें तत्काल लागू किया जा सकता है।

Home Much safe office going in coronavirus lockdown era compare to Work from home
प्रतीकात्मक तस्वीर

एयर क्वालिटी
वह कहते हैं, 'दरवाजे फिलहाल हाथ से खोले जा सकते हैं, लेकिन वॉयस कंट्रोल या ऐप के जरिए इन्हें खोलना एक मामूली कदम होगा। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वायरस इस तरह से न फैल पाए।'

वह कहते हैं, 'हमारे पास कैमरे हैं जिनसे पता चल सकता है कि कितने लोग फ्लोर पर हैं और सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह भी पता चल सकता है कि लोग एक-दूसरे से कितनी दूर खड़े हैं। अगर लोग एक-दूसरे के ज्यादा करीब आते हैं तो हम उन्हें फोन पर चेतावनी भी भेज सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Much safe office going in coronavirus lockdown era compare to Work from home
work from home

ऊस्ट्रॉम बताते हैं, 'सभी को यह चीज पसंद नहीं आएगी और कई लोग इसे उनकी निजता में दखल मान सकते हैं, ऐसे में हमने अभी इसके इस्तेमाल का फैसला नहीं किया है।' दूसरी ज्यादातर बिल्डिंगों के उलट द एज पहले ही कर्मचारियों को एक फोन ऐप दे रही है जिसके जरिए वे यह जान सकते हैं कि ऑफिस का तापमान क्या है और एयर क्वालिटी कैसी है। साथ ही उन्हें ऑफिस की कैंटीन से लंच ऑर्डर करने की भी आजादी दी जा रही है।

इससे पहले एयर क्वालिटी पर किसी का फोकस नहीं था। ऊस्ट्रॉम कहते हैं कि अब यह माना जा रहा है कि अगर ताजी हवा पर्याप्त मात्रा मं नहीं होगी तो वायरस फैल सकता है और इस वजह से लोग अब इसे नोटिस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Home Much safe office going in coronavirus lockdown era compare to Work from home

सीटिंग प्लान में भी बदलाव करना होगा ताकि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। लेकिन, रिसर्च फर्म वर्डान्टिक्स की स्मार्ट बिल्डिंग एक्सपर्ट सुसैन क्लार्क कहती हैं कि कंपनियां अपने कामकाजी तौर-तरीकों में शायद ही कोई बड़ा बदलाव करें।

वह कहती हैं, 'सीटों की एक-दूसरे से कम दूरी बनी रहेगी। हम जिस तरह की आर्थिक मंदी देख रहे हैं उसमें ज्यादातर कंपनियां और ऑफिस स्पेस ले पाने में असमर्थ होंगी। लेकिन, इस बारे में सोचा जरूर जाएगा और इन्हें संक्रमण मुक्त बनाने के लिए बार-बार साफ-सफाई कराई जाएगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed