फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से पटना वाली बुलेट ट्रेन की शुरुआत कब तक होगी? मात्र 4.5 घंटे पूरी होगी यात्रा

Thu, 03 Sep 2026 06:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 03 Sep 2026 06:34 PM IST
सार

Bullet Train Travel Time: दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी बड़ी वजह यह है कि रेल मंत्री ने इसे लेकर एक खुशखबरी साझा की है, जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि दिल्ली-पटना रूट पर जिस बुलेट ट्रेन की तैयारी चल रही है, वह कब तक शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi to Patna Bullet Train: Know the Route, Travel Time, Project Status, and Expected Launch Details
दिल्ली पटना बुलेट ट्रेन - फोटो : AI

High Speed Rail Corridor India: देश की राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के अधिकतर ट्रेनों में काफी भीड़ जाती है। ऐसे में दिल्ली से पटना तक का सफर में लगने वाला समय बेहद आसान और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि जल्द ही इस रूट पर देश की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन दौड़ने की योजना बनाई जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के बाद दिल्ली-पटना अगला सबसे बड़ा प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर होगा।



इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से पटना की लगभग 1,170 किलोमीटर लंबी दूरी मात्र 4.5 घंटे में पूरी हो जाएगी, जबकि वर्तमान समय में इस ट्रेन सफर में करीब 12 घंटे या उससे ज्यादा का वक्त लगता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति क्या है।

Delhi to Patna Bullet Train: Know the Route, Travel Time, Project Status, and Expected Launch Details
कब तक शुरु होगा दिल्ली से पटना के लिए बुलेट ट्रेन? - फोटो : ANI
कब तक शुरु होगा दिल्ली से पटना के लिए बुलेट ट्रेन?
  • दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की शुरुआत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक और पक्की तारीख घोषित नहीं की गई है।
  • रेल मंत्री के मुताबिक यह मेगा प्रोजेक्ट फिलहाल शुरुआती योजना और सर्वे के चरणों में है, जो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट पुरा होने का बाद शुरू होगा।

 

Delhi to Patna Bullet Train: Know the Route, Travel Time, Project Status, and Expected Launch Details
क्या होगा दिल्ली से पटना के बुलेट ट्रेन की रुट? - फोटो : ANI

क्या होगा दिल्ली से पटना के बुलेट ट्रेन की रुट?

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए पटना पहुंचेगी। 
  • बता दें कि इस हाई-स्पीड ट्रेन से दिल्ली से आगरा का सफर मात्र 58 मिनट, कानपुर का 1 घंटा 50 मिनट, लखनऊ का 2 घंटे 12 मिनट, प्रयागराज का 3 घंटे, और वाराणसी का सफर सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट में पूरा हो जाएगा। 
  • इसके बाद अपनी आखिरी मंजिल पटना तक पहुंचने में इसे कुल 4 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।
  • इससे इन प्रमुख ऐतिहासिक शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi to Patna Bullet Train: Know the Route, Travel Time, Project Status, and Expected Launch Details
कब तक शुरु होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

कब तक शुरु होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन?

  • देश के पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सूरत से बिलिमोरा तक का पहला हिस्सा 15 अगस्त 2027 तक शुरू करने की योजना है।
  • वहीं, 508 किलोमीटर लंबे पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन 2029 के अंत तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Delhi to Patna Bullet Train: Know the Route, Travel Time, Project Status, and Expected Launch Details
लॉन्च की तारीख और सर्वे प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
लॉन्च की तारीख और सर्वे प्रक्रिया
  • दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन कब शुरू होगी, इसकी पक्की तारीख सर्वे, रूट तय होने और जमीन मिलने के बाद ही सामने आएगी। 
  • रेलवे विभाग इन सभी जरूरी कागजी व तकनीकी कामों के पूरे होने पर ही आधिकारिक शेड्यूल जारी करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed