फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   mosquito repellant plant to prevent dengue and malaria

डेंगू और मलेरिया का काल बनेगा ये करामाती पौधा

Fri, 04 Oct 2013 12:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, साहिबाबाद
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 04 Oct 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
mosquito repellant plant to prevent dengue and malaria

डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों से बचने और मच्छर भगाने के लिए आप तरह-तरह के मॉस्कीटो रिपेलेंट इस्तेमाल करके थक चुके हैं और फिर भी घर में मच्छर हैं तो अपने घर में मच्छर भगाने वाला पौधा जरूर लगाएं।

विज्ञापन


आजमाएं मच्छर दूर भगाने के कुदरती उपाय


घर में अगर आप सिट्रियोडोरा (मोनार्डा सिट्रियोडोरा), जो नर्सरी में लेमन मिंट या लेमन बीबाम नाम से जाना जाता है, का पौधा लगाएंगे तो मच्छर आसपास बिल्कुल नहीं फटकेंगे।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन


सिट्रियोडोरा एक ऐसी वनस्पति है जो आपको डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छर एडीज-एलोफिलिस से दूर रख सकती है। विलुप्त होने की कगार पर पहुंची इस वनस्पति को बचाने के लिए ऋषिकेश में काम हो रहा है।

सिर्फ डेंगू ही नहीं,वायरल में भी घटते हैं प्लेटलेट्स


ट्रायल में मिली सफलता
इसकी उपयोगिता जानने के लिए हॉट सिटी के कुछ घरों में इसका ट्रायल लिया गया, जिसका परिणाम संतोषजनक बताया जा रहा है। महज तीन दिन में पौधे की महक से मच्छर गायब हो गए हैं। ऐसे में इस पौधे को गाजियाबाद में उगाने की तैयारी की जा रही है।
 
पर्यावरण सचेतक समिति के संरक्षक विजयपाल बघेल ने बताया कि ये प्रजाति खात्मे के कगार पर है। ऋषिकेश स्थित नर्सरी में ग्रीन हाउस प्रोसेसिंग के तहत प्रथम चरण में सौ पौधे तैयार किए गए हैं। करीब सात पौधों को ट्रायल के लिए टीएचए लाया गया, इसमें सफलता मिली है। अब इन्हें नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। इसे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टीएस सिन्हा ने बताया, ''सिट्रियोडोरा का पौधा घर के आंगन और बालकनी में लगाने से उसकी महक से ही मच्छर भागते हैं। इतना ही नहीं इस पौधे से शरीर का कोई अंग छू जाए तो मच्छरों के काटने का असर नहीं होता है। प्राकृतिक होने के कारण इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed