{"_id":"71e3f1e585a3bbaa74622d6388398d17","slug":"tips-for-dengue-prevention","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को डेंगू के बुखार के चलते शुक्रवार की सुबह मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू की चपेट के मामले इन दिनों इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि इससे बचाव के उपायों पर अमल करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सिर्फ डेंगू ही नहीं,वायरल में भी घटते हैं प्लेटलेट्स
विज्ञापन
अगर आप अपने घर और आसपास की जगहों पर इन सावधानियों को बरतेंगे तो डेंगू से बचाव आपके लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
- डेंगू के लक्षण जैसे बुखार, तेज सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, दिखाई पड़ते ही नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। इसमें लापरवाही करना खतरनाक हो सकता है।
- जिन बर्तनों में पानी रखा जाता है उन पर हमेशा ढक्कन लगा कर रखें।
- कूलर में पानी जमा न रहने दें, उसकी नियमित सफाई करें।
डेंगू से घटे प्लेटलेट्स की भरपाई करेगी ये डाइट
- वॉश बेसिन, सिंक, नालियां जहां भी धुलाई-सफाई का काम होता है वे जगहें साफ व सूखी रखें।
- कई दिनों तक किसी भी बर्तन में पानी भरकर न रखें। एक हफ्ते के भीतर उसे बदलते रहें।
- खराब हो चुकी वस्तुओं जैसे टायर, नारियल के खोल, बोतलें आदि को फेंक दें या नष्ट कर दें।
- छत, छज्जे आदि पर भी बरसात का पानी जमा न होने दें।
- मच्छर मारने की दवाओं का प्रयोग करें।
- डेंगू संक्रमित मच्छर दिन के वक्त काटता है, इसलिए अच्छा हो कि आप दिन के समय नमी वाली जगहों पर न जाएं और पूरे शरीर को ढंकने वाले वस्त्र पहनें।