Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंटर ब्रेकफास्ट रेसिपी: सर्दियों में सुबह का नाश्ता बनेगा झटपट, नोट कर लें हफ्ते भर के लिए 7 डिश

Fri, 20 Nov 2026 04:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 20 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

Winter Breakfast Recipes: सर्दियों में स्वादिष्ट नाश्ता बनाने के लिए घंटों किचन में बिताने की जरूरत नहीं है। इन 7 आसान डिश की मदद से आप पूरे हफ्ते परिवार को अलग-अलग और स्वादिष्ट नाश्ता खिला सकती हैं। तो इस बार सोमवार से रविवार तक का नाश्ता पहले ही प्लान कर लें।

विज्ञापन
7 Quick Winter Breakfast Recipes: Make Your Morning Special All Week
सर्दियों का नाश्ता 7 दिन का - फोटो : AI

Winter Breakfast Ideas: सर्दियों का मौसम आते ही सुबह बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता। ठंडी हवाओं के बीच रजाई से निकलकर किचन में जाना और पूरे परिवार के लिए नाश्ता तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर कामकाजी महिलाओं और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के घरों में नाश्ते को लेकर रोज यही सवाल रहता है कि आज सुबह क्या बनाया जाए? अगर आप भी हर दिन इसी उलझन में रहती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।



आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सर्दियों के मौसम के लिए 7 ऐसे स्वादिष्ट और आसान नाश्ते, जिन्हें आप हफ्ते के सातों दिन बना सकती हैं। इन डिश को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही ये तैयार हो जाएंगी।

सर्दियों में मेथी, मूली, गोभी, मटर और गाजर जैसी मौसमी सब्जियां खूब मिलती हैं। इनसे बने पराठे, चीला, पोहा और दलिया नाश्ते को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं। खास बात यह है कि आप रात में थोड़ी तैयारी करके सुबह अपना काफी समय बचा सकती हैं। आइए जानते हैं सोमवार से रविवार तक के लिए 7 झटपट बनने वाली नाश्ते की रेसिपी।

Trending Videos
7 Quick Winter Breakfast Recipes: Make Your Morning Special All Week
मक्का-मेथी का कुरकुरा पराठा - फोटो : Ai generated

गरमा-गरम मेथी पराठा

सर्दियों में ताजी मेथी आसानी से मिल जाती है। इसके लिए गेहूं के आटे में बारीक कटी मेथी, अजवाइन, नमक और मसाले मिलाकर आटा गूंथ लें। छोटे-छोटे पराठे बेलकर तवे पर घी या तेल से सेंक लें। इसे दही और अचार के साथ परोसें।

7 Quick Winter Breakfast Recipes: Make Your Morning Special All Week
पोहा - फोटो : Adobe Stock

स्वादिष्ट वेजिटेबल पोहा

सुबह जल्दी नाश्ता बनाना हो तो वेजिटेबल पोहा अच्छा विकल्प है। पोहे को धोकर नरम कर लें। कड़ाही में राई, करी पत्ता, प्याज, हरी मटर और मूंगफली डालकर भूनें। अब पोहा, हल्दी और नमक मिलाकर कुछ मिनट पकाएं। ऊपर से नींबू और हरा धनिया डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 Quick Winter Breakfast Recipes: Make Your Morning Special All Week
बेसन का चीला - फोटो : AI

हेल्दी बेसन चीला

बेसन चीला बनाने के लिए बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और नमक मिलाएं। पानी डालकर घोल तैयार करें। अब तवे पर थोड़ा तेल लगाकर चीला दोनों तरफ से सेंक लें। इसे हरी चटनी के साथ परोसें।

विज्ञापन
7 Quick Winter Breakfast Recipes: Make Your Morning Special All Week
सूजी उपमा - फोटो : instagram

वेजिटेबल उपमा

सूजी से बनने वाला उपमा स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से अच्छा नाश्ता है। सबसे पहले सूजी को हल्का भून लें। इसके बाद कड़ाही में राई, करी पत्ता, प्याज, गाजर और मटर डालकर पकाएं। गर्म पानी डालें और धीरे-धीरे सूजी मिलाते हुए चलाएं। कुछ मिनट में उपमा तैयार हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed