Korean Pancake Recipe: बरसात में चखना है कोरियन स्वाद, 10 मिनट में बनाएं ये विदेशी चीला
Korean Pancake Recipe : अगर आप भी कोरियन स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो मानसून में हल्का और क्रिस्पी कोरियन स्टाइल पैनकेक परफेक्ट विकल्प है। यह झटपट तैयार हो जाने वाला स्नैक है जो आपको स्ट्रीट फूड का स्वाद देगा।
विस्तार
Korean Pancake Recipe : घर पर बैठकर कोरियन सीरीज का लुत्फ उठा रहे हों और बारिश शुरू हो जाए। ऐसे में भूख लगना और कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन करना लाजमी है। लेकिन कोरियन ड्रामा देखने के बाद बरसात में पकौड़े नहीं, बल्कि हाॅट पाॅट, किमची और डिपलिंग समेत वो सब खाने का मन करता है तो सीरीज में एक्ट्रेस अपने उप्पा के साथ खा रही होती है।
अगर आप भी कोरियन स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो मानसून में हल्का और क्रिस्पी कोरियन स्टाइल पैनकेक परफेक्ट विकल्प है। यह झटपट तैयार हो जाने वाला स्नैक है जो आपको स्ट्रीट फूड का स्वाद देगा। कोरियन पैनकेक को Pajeon कहा जाता है, और इसे आप सब्जियों के साथ या बिना भी बना सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि यह पैन फ्राय होता है और बहुत कम तेल में क्रिस्पी बनता है।
Mango Day 2025: मैदे को कहिए टाटा, इस मैंगो डे पर गेहूं वाले आम केक की आसान रेसिपी बनाएं
कोरियन पैनकेक बनाने की सामग्री
- एक कप मैदा
- दो चम्मच चावल का आटा
- आधा कप बारीक कटी हरी प्याज
- बारीक कटा गाजर, शिमला मिर्च पत्ता गोभी
- दो कलियां कद्दूकस की हुई लहसुन
- नमक
- एक चम्मच सोया सॉस
- घोल बनाने के लिए एक कप पानी
- तलने के लिए रिफाइंड ऑयल, तेल या घी
कोरियन पैनकेक कैसे बनाते हैं?
स्टेप 1- एक कटोरे में मैदा, चावल का आटा, नमक और पानी डालकर पतला घोल बनाएं।
स्टेप 2- इसमें सारी कटी सब्ज़ियां, लहसुन और सोया सॉस मिलाएं।
स्टेप 3- एक नॉनस्टिक तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल डालें।
स्टेप 4- अब घोल को पैन में डालें और चम्मच से थोड़ा फैला दें, जैसे चीला या डोसा फैलाते हैं।
स्टेप 5- दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें।
स्टेप 6- चटनी या हॉट सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|