फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2018: इस होली मेहमानों के लिए ऐसे बनाए जलेबी, झटपट हो जाएगी तैयार

Fri, 02 Mar 2018 12:27 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
holi 2018 jalebi reciepe that will impress your guests
jalebi
किसी को जलेबी दूध के साथ पसंद होती है तो कोई दही के साथ खाता है तो वहीं कुछ लोग इसे मावे के साथ खाना पसंद करता है। कुरकुरी और स्वादिष्ट जलेबी लगभग सभी को पसंद होती है। अगर सोच रही हैं होली पर नाश्ते में मेहमानों के लिए क्या तैयार करें। तो मीठे की परेशानी तो हम हल कर देते हैं। आज हम आपको मेहमानों के लिए झटपट जलेबी तैयार करने की रेसिपी बता रहे हैं। 
holi 2018 jalebi reciepe that will impress your guests
jalebi
सामग्री

2 बाउल मैदा
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 बड़े चम्मच दही
1 चम्मच विनेगर
1/2 चम्मच जलेबी का कलर
1 बड़ा कटोरा चाशनी
1 चम्मच कटा हुआ पिस्ता
holi 2018 jalebi reciepe that will impress your guests
jalebi
विधि

जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा डालें। अब इसमें बेकिंग पाउडर, कस्टर्ड पाउडर, विनेगर, दही, कलर और पानी डालकर चम्मच से मिलाते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसे तब तक घोलिए जब तक बिलकुल गुठलियां खतम न हो जाएं। जलेबी के लिए आपका घोल तैयार हो गया। जलेबी बनाने के लिए मोटे तले की चौड़ी कढ़ाई में घी गरम करें। तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर जलेबी बनाएं। अब इन्हें चाशनी में डालकर 2 से 3 मिनट तक डुबाए रखें। अब जलेबियों को प्लेट में निकालकर इन्हें पिस्ता कतरन से सजाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed