होली के त्योहार पर अक्सर लोग घरों में तरह-तरह के मीठे व्यंजन बनाते हैं। जिसके बाद मतवाली जुबान मीठे के साथ-साथ नमकीन भी ढूंढने लगती है। ऐसे में इस कमी को पूरी करती हैं खस्ता कचौरियां। अगर आप भी इस होली कुछ खस्ता ट्राई करना चाहते हैं तो होली पर बनाएं खस्ता कचौरियां।
{"_id":"5a97bd434f1c1bdd0b8b6887","slug":"holi-special-dishes-recipes-in-hindi-will-make-your-festival-more-colourful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2018 Special: बाजार के नाश्ते को कहें बॉय-बॉय, इस बार घर पर ट्राई करें खस्ता कचौरी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Holi 2018 Special: बाजार के नाश्ते को कहें बॉय-बॉय, इस बार घर पर ट्राई करें खस्ता कचौरी
Fri, 02 Mar 2018 12:25 PM IST
कशिश मिश्रा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
मैदा -2 कप
खाने वाला सोडा -आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल -5 बड़े चम्मच
मैदा -2 कप
खाने वाला सोडा -आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल -5 बड़े चम्मच
भरावन के लिए सामग्री
धुली उड़द दाल -1/2 कप
अदरक -एक इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च -एक
काजू -6 - 8
किशमिश -एक बड़ा चम्मच
तेल -3 बड़े चम्मच
हींग -एक चुटकी
धनिया पाउडर -एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर -आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -एक छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर -एक चौथाई चम्मच
चीनी -आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
नींबू का रस -एक छोटा चम्मच
तेल तलने के लिए
धुली उड़द दाल -1/2 कप
अदरक -एक इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च -एक
काजू -6 - 8
किशमिश -एक बड़ा चम्मच
तेल -3 बड़े चम्मच
हींग -एक चुटकी
धनिया पाउडर -एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर -आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -एक छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर -एक चौथाई चम्मच
चीनी -आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
नींबू का रस -एक छोटा चम्मच
तेल तलने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
kachori
विधि
मैदा, नमक और सोडा मिलाकर छान लें। इसमें तेल अच्छी तरह मिलाएं। इसे पर्याप्त पानी मिलाकर नरम गूंद लें। अब इसे भीगे कपड़े से ढक दें और एक किनारे रख दें। उड़द दाल को एक कप पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। एक घंटे के बाद दाल का पानी निकालकर उसे बहुत थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें। अदरक को छीलकर, धो कर महीन काट लें। हरी मिर्च काट लें। काजू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। किशमिश को धोएं और हलके हाथ से दबाते हुए कपड़े में सुखा लें।
मैदा, नमक और सोडा मिलाकर छान लें। इसमें तेल अच्छी तरह मिलाएं। इसे पर्याप्त पानी मिलाकर नरम गूंद लें। अब इसे भीगे कपड़े से ढक दें और एक किनारे रख दें। उड़द दाल को एक कप पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। एक घंटे के बाद दाल का पानी निकालकर उसे बहुत थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें। अदरक को छीलकर, धो कर महीन काट लें। हरी मिर्च काट लें। काजू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। किशमिश को धोएं और हलके हाथ से दबाते हुए कपड़े में सुखा लें।
विज्ञापन
एक कड़ाही में डालडा गर्म करें। इसमें पिसी हुई दाल, अदरक, हरी मिर्च, हींग, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, सौंफ, काजू और किशमिश मिलाएं। तब तक पकाएं, जब तक कि सारी नमी सूख ना जाए। इसमें चीनी, नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर आंच से उतार लें। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब गूंदे हुए मैदे की सोलह लोई बना लें। प्रत्येक लोई को इस तरह छोटी पूरी के आकार में बेलें कि किनारों की तरफ पतली हो और बीच में मोटी रहे। इसके बीच में भरावन की सामग्री भरकर उन्हें बंद कर गोल लोई बनाएं और हल्के हाथ से चपटा बेल दें। अब कड़ाही में डालडा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। इसे इमली की चटनी के साथ परोसें।