फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Tuberculosis Cases in India plan To End TB by 2025 World Health Organization Report

Tuberculosis: टीबी से लड़ाई में भारत को मिली बड़ी उपलब्धि, WHO ने बताया वैश्विक हीरो

Mon, 04 Nov 2024 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Nov 2024 04:23 PM IST
सार

भारत ने टीबी जैसे गंभीर बीमारी पर जीत की लड़ाई में अहम उपलब्धि हासिल की है। WHO ने भी भारत की इस उपलब्धि की सराहना की है और टीबी संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में भारत को वैश्विक हीरो बताया है। भारत में टीबी के मामलों में तेजी से आ रही गिरावट को लेकर स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के बाकि देशों को भारत से सीख लेने को कहा है। 
 

विज्ञापन
Tuberculosis Cases in India plan To End TB by 2025 World Health Organization Report
टीबी - फोटो : ani

विस्तार

Tuberculosis Cases in India : दुनियाभर में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) एक गंभीर समस्या रही है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। भारत भी इस गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से परेशान रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक साल 2021 में टीबी से कुल 1.6 मिलियन (16 लाख) लोगों की मृत्यु हुई।दुनिया भर में टीबी रोग मौत का 13वां प्रमुख कारण है। भारत ने 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य बनाया था। भारत तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। टीबी की रोकथाम के लिए भारत के प्रयासों का असर पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों की तुलना से समझा जा सकता है, जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की सराहना की है।  

विज्ञापन


टीबी का संक्रमण

टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाला यह संक्रामक रोग है। ये मुख्य रूप से वायुजनित ड्रॉपलेट्स के माध्यम से फैलता है। टीबी रोग वाले लोगों की खांसी या छींक से निकलने वाले बूंदों के माध्यम से आसपास के अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन


टीबी रोगियों में कैसे होते हैं लक्षण?

टीबी के रोगाणुओं के फेफड़ों में बढ़ने से टीबी का संक्रमण होता है। प्रारंभिक संक्रमण की स्थिति में अधिकांश लोगों में कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं। कुछ लोगों में फ्लू जैसी समस्या विकसित हो जाती है, जिसके कारण हल्का बुखार, थकान और खांसी होती है। संक्रमण बढ़ने की स्थिति में खांसी के साथ बलगम आने, सांस लेने या खांसने के साथ दर्द होने, बुखार-ठंड लगने, रात में पसीना आने की समस्या देखी जाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने बताया कि अधिकतर संक्रमितों में अब टीबी का प्रमुख लक्षण, यानी खांसी की समस्या ही नहीं देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को टीबी रोग को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी है। बचाव के लिए आवश्यक है कि हमें इस रोग के लेकर सही जानकारी हो।

भारत में टीबी के मामले 

टीबी के मामलों में साल 2015 के बाद भारत की छलांग ऐतिहासिक है। जहां 2015 में देश में एक लाख आबादी पर टीबी के 237 मामले मिल रहे थे, वहीं साल 2023 तक ये घटकर 195 पहुंच गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि ऐसी प्रगति अब तक किसी और देश में देखी नहीं गई है।


टीबी से लड़ाई में भारत बना वैश्विक हीरो

भारत ने टीबी जैसे गंभीर बीमारी पर जीत की लड़ाई में अहम उपलब्धि हासिल की है। WHO ने भी भारत की इस उपलब्धि की सराहना की है और टीबी संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में भारत को वैश्विक हीरो बताया है। भारत में टीबी के मामलों में तेजी से आ रही गिरावट को लेकर स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के बाकि देशों को भारत से सीख लेने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed