सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। हर रोज एक सेब खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब के बारे में कहावत भी है कि जो व्यक्ति सुबह उठते ही रोज एक सेब खाता है उसे कभी डॉक्टर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सेब आपको किन-किन बीमारियों से दूर रखता है
रोज खाएंगे एक सेब तो कभी नहीं होंगी ये 15 बीमारियां, जानिए सेब के फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है।
-सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
-अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है।
-शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है।
-सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है। शोधों में यह भी दावा किया जाता है।
-सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है।
-अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है।
-कैंसर इंस्टीट्यूट का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।
-सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है।
-सेब खाने से कोलेस्ट्रोल घटता है।