{"_id":"5e68c6b68ebc3eeb6c1bcaf7","slug":"pcod-check-polycystic-ovary-disease-symptoms-illness-prevention-and-cure-for-the-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है पीरियड्स से जुड़ी बीमारी 'पीसीओडी', इस वेबिनार में मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है पीरियड्स से जुड़ी बीमारी 'पीसीओडी', इस वेबिनार में मिलेगी पूरी जानकारी
Wed, 11 Mar 2020 04:54 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
webinar
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिजा और लिविंग विदाउट मेडिसिन की ओर से महिला स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चल रहे वेबिनार में मंगलवार को पॉलिसिस्टिक ओवरी सिन्ड्रोम के बारे में जानकारी दी गई। 10 मार्च से शुरू हुआ यह आयोजन 15 मार्च तक होगा, जिसमें मोटापा, गठिया (ऑर्थराइटिस), ऑस्टोपोरोसिस, प्रि-मैनोपॉज और मैनोपॉज, हाइपोथाइराइड के अलावा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में चर्चा होगी।
विज्ञापन
आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा (नैचुरोपैथी) के क्षेत्र की अनुभवी महिला चिकित्सक रोज रात आठ बजे इन स्वास्थ्य मुद्दों पर लाइव बात कर रही हैं। आने वाले दिनों में हैल्थ फूड पर काम करने वाली महिला उद्यमी भी अपने अनुभव साझा करेंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को होम्योपैथी चिकित्सक और नैचुरोपैथी की जानकार डॉ नैया मुकाती ने पीरियड्स से जुड़ी बीमारी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी) या पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 100 में से 3 महिलाएं भी इस बीमारी का नाम नहीं सुनी होती हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जो कि अंडाशय के बाहरी किनारों पर छोटे-छोटे सिस्ट के बढ़ने का कारण बनता है। इससे मादा हार्मोन एंडोर्फिन के कामकाज को बाधित करता है और अंडाशय चक्र असामान्य हो जाता है।
पीरियड्स के शुरू होने से पहले या बाद में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं जो कई बार इस बीमारी का रूप ले लेते हैं। इसमें महिलाएं कई बार 2 से 3 महीने तक पीरियड्स नहीं हो पाती हैं। पीसीओडी चेहरे पर मुंहासे का भी कारण बनता है और मुंहासे से पीड़ित 18 प्रतिशत महिलाओं में गंभीर डिप्रेशन और 44 प्रतिशत महिलाओं में उत्कुंठा, व्याकुलता (एंग्जाइटी) देखी गई है। पीसीओडी का उपचार न होने से महिला का आत्मविश्वास टूट जाता है और उनका अपने प्रति आदर (सेल्फ रेस्पेक्ट) कम हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में पीसीओडी जैसी समस्या बढ़ने लगती है। इसके अलावा महिलाओं का धूम्रपान करना, अल्कोहल का अत्यधिक सेवन आदि पीसीओडी होने का खतरा बनाए रखता है। उन्होंने इसके बारे में कई सावधानियों और उपायों के बारे में भी बताया।
यहां क्लिक कर के देखें वीडियो: वेबिनार में पीसीओडी पर बात करतीं डॉ. नैया
ऐसे ही महिला स्वास्थ्य से जुड़े अन्य जरूरी विषयों पर वेबिनार में भाग लेने के लिए आप भी पंजीकरण करा सकते हैं।