पिछले कुछ समय से देश में संपूर्ण लॅाकडाउन चल रहा था, जिसमें अब ढील दी जाने लगी है। अब धीरे-धीरे जीवन पटरी पर आना शुरू हो गया है। कामकाज पहले की तरह शुरू होने लगे हैं, परंतु अभी भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
इस समय होटल में रहना कितना सुरक्षित, रूम बुक करने से पहले इन बातों को जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में रुकना सुरक्षित नहीं
- इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है। सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है। इस बात की पूरी संभावना है कि होटल में आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाएं।
अगली स्लाइड्स में जानिए होटल में रूम बुक करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें...
ऐसे होटल में रूम बुक करें
- इस समय ऐसे होटल में रूम बुक करने का प्रयास करें, जहां आप पहले रह चुके हैं। ऐसे होटल के वातावरण से आप वाकिफ होंगे। वहां का स्टाफ भी आपसे परिचित होगा, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।
होटल में रूम बुक करने से पहले ये देख लें कि...
- होटल में रूम बुक करने से पहले ये देख लें कि वहां पर कोरोना से सुरक्षित रहने के जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिस होटल में सुरक्षा की पूरे व्यवस्था हो वहीं पर रूम बुक करें।
मास्क पहनें रखें
- होटल में हर समय मास्क पहनकर रखें। मास्क पहनकर रखने से आप कोरोना वायरस के संक्रमण में आने से बच सकते हैं। अपने साथ में एक से अधिक मास्क रखें।