फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं ये आदतें, इन चीजों से करें परहेज

Thu, 23 Jul 2020 06:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 23 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
immunity reducing habits foods drinks eating habits and foods which are harmful for immune system
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इस समय इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरहों की चीजों का सेवन कर रहे हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपको बता दें हमारी कुछ आदतों के कारण भी इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं आपकी किन आदतों की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है...

immunity reducing habits foods drinks eating habits and foods which are harmful for immune system
पानी हमेशा बैठकर ही पिएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • गलत तरीके से पानी का सेवन करने से 

बहुत से लोगों की आदत होती है खड़े होकर और एक ही सांस में गट- गट कर पानी का सेवन करने की। परंतु इस तरीके से पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इस तरीके से पानी का सेवन करने से लंग्स और किडनी पर विपरित प्रभाव पड़ता है। हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट करके ही पानी का सेवन करना चाहिए।

गलत तरीके से पानी का सेवन करने से बार-बार प्यास लगना, गला सूखना, बहुत अधिक यूरिन आना और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिस वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पानी हमेशा बैठकर ही पिएं।

immunity reducing habits foods drinks eating habits and foods which are harmful for immune system
रोजाना शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब का सेवन

  • बहुत से लोगों को रोजाना शराब पीने की आदत होती है। रोजाना शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है। रोजाना शराब का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। अगर आप इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो शराब का सेवन करने की आदत को छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
immunity reducing habits foods drinks eating habits and foods which are harmful for immune system
अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन

  • शरीर को तरोताज रखने के लिए बहुत से लोग काफी मात्रा में कैफीन युक्त चीजों का सेवन करते हैं। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। कैफीन का अधिक सेवन करने से नींद की साइकल कमजोर हो जाती है। नींद पूरी न होने या कम नींद आने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कई शोधों के अनुसार इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
immunity reducing habits foods drinks eating habits and foods which are harmful for immune system
अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मीठी चीजों का अधिक सेवन

  • अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। आजकल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरहों के फलों का सेवन कर रहे हैं। इन फलों से मिलने वाली नैचुरल शुगर ही हमारे शरीर के लिए पर्यापत होती है। इसलिए मीठी चीजों से परहेज करें। बहुत से लोगों को मीठा अधिक खाने की आदत होती है, उन लोगों को मीठे खाने से विशेष तौर पर परहेज करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed