फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वस्थ रहने के लिए डाइट प्लान में इन चीजों को करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Thu, 23 Jul 2020 05:32 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 23 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
best diet plan to stay fit young and healthy this food items protect us from disease
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। शरीर के अस्वस्थ रहने पर किसी भी काम को करने का मन नहीं करता है। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनको डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। इन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए किन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए...

best diet plan to stay fit young and healthy this food items protect us from disease
नींबू स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नींबू

  • नींबू स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। नींबू के सेवन से कमजोरी भी दूर होती है। स्वस्थ रहने के लिए नींबू को गुनगुने पानी में चीनी या नमक के साथ मिलाकर पिएं।
best diet plan to stay fit young and healthy this food items protect us from disease
केला शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला

  • केला शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होता है। रोजाना केले का सेवन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। केले में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है। केले में आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best diet plan to stay fit young and healthy this food items protect us from disease
आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आंवला

  • आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आंवला में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है। आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
best diet plan to stay fit young and healthy this food items protect us from disease
घी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

घी

  • घी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। रोजाना घी का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। वजन बढ़ाने के लिए रोजाना घी का सेवन करना चाहिए। घी में विटामिन के2 काफी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम को पहुंचाने में सहायक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed