नूडल सूप भी किसी की मौत का कारण बन सकता है? चीन में हुई ताजा घटना ने वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, पूर्वोत्तर चीन के हिलोजियांग प्रांत में घर में बने नूडल सूप को पीने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, परिवार के लोगों ने जो सूप पिया था, उसे कॉर्न फ्लोर से तैयार किया गया था और वह एक साल से फ्रीजर में रखा हुआ था। पांच अक्तूबर की सुबह नाश्ते में पीने के कुछ ही घंटों के भीतर लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही दिनों में नौ लोगों की मौत हो गई। मौत का कारण सूप में बॉन्गक्रेकिक एसिड की ज्यादा मात्रा बताई गई। आइए जानते हैं क्या है बॉन्गक्रेकिक एसिड, कैसे यह फूड प्वॉइजनिंग का कारण बनता है और इससे मौत होने की कितनी संभावना होती है:
{"_id":"5f90762038eae650d25e61e4","slug":"food-poisoning-in-china-coronnavirus-heilongjiang-latest-news-update-9-family-member-death-due-to-eating-noodle-soup-bongkrekic-acid-poisoning-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नूडल सूप पीने से नौ लोगों की मौत: जानें क्या है 'बॉन्गक्रेकिक एसिड', कैसे बनता है फूड प्वॉइजनिंग का कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
नूडल सूप पीने से नौ लोगों की मौत: जानें क्या है 'बॉन्गक्रेकिक एसिड', कैसे बनता है फूड प्वॉइजनिंग का कारण
Wed, 21 Oct 2020 11:47 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Food Poisoning
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
Food Poisoning
- फोटो : Social Media
क्या है बॉन्गक्रेकिक एसिड
- बॉन्गक्रेकिक एसिड दरअसल फूड प्वॉजनिंग का कारण बनती है। यह फर्मेंटेड मैदा और चावल से जुड़े फूड आइटम में पाई जाती है। चाइना एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फेन झिहॉन्ग के मुताबिक, बॉन्गक्रेकिक एसिड बेहद जहरीली होती है। बॉन्गक्रेकिक एसिड जिस फूड आइटम में हो, उसे गर्म करने के बावजूद भी उसका असर खत्म नहीं होता। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसी बॉन्गक्रेकिक एसिड ने नूडल सूप को जहरीला बना दिया।
Noodle Soup
- फोटो : Pixabay
चीन में जारी हुई चेतावनी
- चीन में स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को इस संबंध में चेतावनी जारी किया है, जिसमें खाने में फर्मेंटेड फ्लोर (कॉर्न फ्लोर) न लेने की सलाह दी गई है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की गई है। जांच में यह सामने आया है कि घरवालों ने जो नूडल सूप पिया था, उसमें बहुत ज्यादा मात्रा में बॉन्गक्रेकिक एसिड थी। इसी की वजह से उनलोगों को फूड पॉइजनिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बनता है मौत का कारण
- बॉन्गक्रेकिक एसिड इंसानों के स्वास्थ्य के लिए जानलेवा हो सकता है। प्रो. फेन के मुताबिक, बॉन्गक्रेकिक एसिड युक्त फूड आइटम खाने से इंसानों और जानवरों, दोनों में फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है, जो मौत का भी कारण बन सकता है। फूड पॉइजनिंग होने पर मौत की दर 40 से 100 फीसदी तक होती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
चीन की घटना ने किया सावधान
- चीन में बॉन्गक्रेकिक एसिड युक्त नूडल सूप पीने के कुछ ही घंटों के अंदर परिवार के नौ लोगों की हालत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 10 अक्तूबर तक उनमें से सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठवें सदस्य की मौत दो दिन बात हुई और नौवें सदस्य ने बीते 19 अक्तूबर को दम तोड़ दिया।