फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर एक दिन में हमें कितना नमक खाना चाहिए? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Wed, 21 Oct 2020 11:34 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Daily Salt Intake How Much Salt You Should Consume In A Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नमक का ज्यादा सेवन शरीर को कई तरह की परेशानियां दे सकता है। इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि एक दिन में आपको कितनी मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए, ताकि आप स्वस्थ रहें। दरअसल, कई लोग ऐसे होते हैं जो बाहर खाना खाने जाते हैं या पार्टियों में जाते हैं तो ज्यादा नमक वाली चीजें खा लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ ज्यादा नमक वाली चीजें ही शरीर के नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि तय मात्रा से कम नमक का सेवन भी आपको बीमार बना सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए... 

Daily Salt Intake How Much Salt You Should Consume In A Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक बेहद ही जरूरी है, लेकिन अगर तय मात्रा से ज्यादा इसका सेवन किया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) से लेकर दिल की बीमारी जैसी कई जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए रोजाना तय मात्रा में ही नमक खाना चाहिए। 
Daily Salt Intake How Much Salt You Should Consume In A Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कई डॉक्टर और विशेषज्ञ बताते हैं कि नमक के ज्यादा सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है और तय मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daily Salt Intake How Much Salt You Should Consume In A Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, हर व्यक्ति को रोजाना अधिकतम 2,300 मिलीग्राम ही नमक खाना चाहिए। हालांकि इसकी आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम ही है, रोजाना इससे ज्यादा नमक का सेवन ना करें तो बेहतर होगा। लेकिन अक्सर लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देते और कई बीमारियों को निमंत्रण दे देते हैं। 
विज्ञापन
Daily Salt Intake How Much Salt You Should Consume In A Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की मानें तो अमेरिका में हर रोज लोग तय मात्रा से काफी ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। यहां रोजाना लोग 3,400 मिलीग्राम नमक खाते हैं। दरअसल, अमेरिका में आधे से ज्यादा लोग पैकेट बंद खाद्य पदार्थों (चिप्स वगैरह) का सेवन ज्यादा करते हैं और इसी के जरिए वो नमक की ज्यादा मात्रा ले लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed