फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   farhan akhtar fitness in bhaag milkha bhaag

जानिए 'मिल्खा उर्फ फरहान' के सिक्स पैक का राज

Wed, 03 Jul 2013 05:09 PM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Wed, 03 Jul 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
farhan akhtar fitness in bhaag milkha bhaag

बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए अपनी बॉडी और लुक पर कुछ ऐसे प्रयोग किए जो फिटनेस के मुरीदों के लिए आदर्श साबित हुए हैं। 12 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के 'मिल्खा सिंह' यानी फरहान अख्तर के सिक्स पैक एब्स इन दिनों बॉडी बनाने की चाहत रखने वाले लोगों को भा रहे हैं।

विज्ञापन


एक एथलीट की फिट बॉडी के लिए फरहान ने कितनी मेहनत की और आप किस तरह उनके जैसी फिट बॉडी पा सकते हैं, इस बारे में फरहान के ही फिटनेस ट्रेनर समीर जाउरा से जानिए उनकी फिटनेस से जुड़े अहम पहलू।
विज्ञापन

 
बदले तीन लुक
समीर ने बताया, फरहान ने इस फिल्म के लिए अपने शरीर को तीन लुक्स में ढाला। इसमें उनके बचपन का लुक जो एक स्कूली बच्चे से मिलता-जुलता है, फिर 20 साल और 30 साल की उम्र का लुक उन्हें अपनाना था। शुरुआत हमने तीसरे लुक से की जो उनके लिए अपेक्षाकृत आसान था और फिर-फिर धीरे-धीरे वजन कम करने की कोशिश शुरू की। फरहान को मुझ पर 200 प्रतिशत यकीन था और यही वजह है कि इतने कम समय में उन्हें तीन अलग-अलग परफेक्ट बॉडी बनाने में समय कम लगा।farhan akhtar
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना समय लगा
एक परफेक्ट एथलीट की बॉडी के लिए फरहान ने करीब 18 महीनों तक कड़ी मशक्कत की जिसमें उन्होंने दौड़ से लेकर, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज और डाइट पर क़ड़ा नियंत्रण रखा। जिस सिक्स पैक एब्स पर आप पूरी तरह फ्लैट हैं उसे बनाने में फरहान को पूरे पांच महीने लगे।
 
इन वर्कआउट से मिली मदद
फरहान ने एथलीट कोच मेल्विन क्रास्टो के प्रशिक्षण में दौड़ना शुरू किया और समीर से फिटनेस ट्रेनिंग ली। समीर का मानना है कि फरहान अपनी फिटनेस को लेकर इतने गंभीर थे कि वे दिन भर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते थे।


इसके अलावा, फरहान ने शूट के पहले लेह-लद्दाख में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग भी ली जहां हर सुबह वह करीब 500 सीढ़ियां चढ़ते थे।farhan akhtar
डाइट पर भी कड़ा नियंत्रण
फरहान ने इस फिल्म में अपने अलग-अलग लुक के लिए वर्कआउट के साथ-साथ डाइट को भी तरजीह दी। इस दौरान वह दिन में करीब सात बार छोटे-छोटे पोर्शन में डाइट लेते रहे। इसके अलावा, वर्कआउट के बाद प्रोटीन सप्लीमेंट्स से भी उन्हें काफी मदद मिली। यहां तक कि शूटिंग के दौरान भी बीच-बीच में वह प्रोटीन पाउडर और एनर्जी बार लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed