फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Eating curd can cure swelling problem

दही खाने से दूर होती है सूजन : शोध

Thu, 17 May 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Eating curd can cure swelling problem
यदि आप क्रोनिक सूजन से ग्रसित हैं तो दही खाने से आपको इससे निजात मिल सकती है। इसके साथ ही यह आंत रोग, गठिया और अस्थमा जैसे रोगों  के कारकों को घटाता है। ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिशियन’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि दही का सेवन आंतों की परत में सुधार करके सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन


 यह एंडोटॉक्सिन्स को रोकने में सहायक है, जो कि सूजन संबंधी मॉलिक्यूल को बढ़ने से रोकता है। अमेरिका में विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी के एक सहायक प्रोफेसर ब्रैड बोलिंग ने शरीर के तंत्र पर दही के प्रभाव का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि एस्पिरिन, नैप्रोक्सेन, हाइड्रोकोर्टिसोन और प्रीडिसोन जैसी एंटी-इनफ्लेमेट्री (सूजन संबधी) दवाओं की मदद से क्रोनिक सूजन के प्रभाव को कम किया जा सकता है। लेकिन इसके कुछ विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


120 महिलाओं पर किया गया अध्ययन
शोधकर्ताओं ने 120 प्री मैनोपॉज महिलाओं पर अध्ययन किया। इसमें से कुछ शारीरिक रूप से मोटी व पतली महिलाओं को शामिल किया। उन्हें नौ सप्ताह के लिए प्रतिदिन 12 औंस कम वसा वाली दही खाने को दी गई। बिना दूध वाले डैजर्ट खाने को दिए गए। उन्होंने रक्त की जांच कर सूजन का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निष्कर्षों में पाया गया कि दही का सेवन करने वालों में सूजन को बढ़ाने वाले कारकों के विकास में सक्त्रिस्यता कम पाई गई। बोलिंग ने कहा कि निरंतर दही के सेवन से एंटी-इनफ्लेमेट्री में बदलाव देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed