फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर तक तैयार हो सकती है कोरोना की वैक्सीन, इस फार्मास्यूटिकल कंपनी का दावा

Mon, 18 May 2020 09:23 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 18 May 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine could be ready in october says pharma company
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से पूरी दुनिया के लोग दहशत में हैं। इस घातक वायरस के लिए अभी तक कोई दवा या वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। हालांकि कई देशों के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना वायरस के काट खोजने में लगे हुए हैं। इस खतरनाक वायरस की वैक्सीन बनाने में लगी अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी फाइजर ने कुछ कदम आगे बढ़ाया है। फाइजर कंपनी द्वारा तैयार वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल सितंबर में हजारों लोगों पर किया जाएगा।

coronavirus vaccine could be ready in october says pharma company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

फाइजर कंपनी के सीईओ और चेयरमैन अलबर्ट बॉर्ला का दावा है कि अगर सबकुछ उम्मीदों के मुताबिक सही रहा तो अक्तूबर तक वैक्सीन की लाखों खुराक तैयार कर सप्लाई कर दी जाएगी। कंपनी ने जो वैक्सीन तैयार किया है, उसे BNT162 नाम दिया है। 5 मार्च को जर्मनी में इस वैक्सीन की पहली डोज का इंसानों पर क्लीनिकल ट्रायल किया गया था।

coronavirus vaccine could be ready in october says pharma company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

फाइजर कंपनी फिलहाल चार अलग-अलग तरह की वैक्सीन पर काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि जून या जुलाई तक ये साफ हो जाएगा कि कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा कारगर और सुरक्षित है। इसके लिए फाइजर लगातार डाटा इकट्ठा कर उसका विश्लेषण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccine could be ready in october says pharma company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बता दें कि दुनियाभर में कई दवा कंपनियों के बीच वैक्सीन बनाने को लेकर होड़ मची हुई है। WHO के मुताबिक इस वक्त पूरे विश्व में 120 वैक्सीन पर काम चल रहा है। वहीं अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि वैक्सीन तैयार होने में अभी एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है।

विज्ञापन
coronavirus vaccine could be ready in october says pharma company
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक कोविड 19 का वैक्सीन तैयार करने में सरकार तेजी से काम कर रही है और सकारात्मक नतीजे भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक या उससे पहले ही वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि वैक्सीन जनता को निशुल्क मुहैया कराने पर विचार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed