फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से ठीक हुए लोगों को दोबारा क्यों बुलाया जा रहा अस्पताल? जानें इसकी बड़ी वजह

Fri, 11 Sep 2020 04:20 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus why People recovering from Covid 19 in Italy are being called to hospital again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब दो करोड़ 83 लाख से अधिक हो चुके हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या भी नौ लाख 14 हजार के पार हो गई है। एक समय था जब इटली कोरोना वायरस का केंद्र हुआ करता था, क्योंकि यहां संक्रमण और उसकी वजह से मरने वालों के मामले लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन अब सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में यह देश अब 19वें पायदान पर पहुंच चुका है। साथ ही यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी दो लाख के पार हो गई है। अब यहां से एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को दोबारा अस्पताल बुलाया जा रहा है। खासकर इटली के बर्गामो से, क्योंकि कोरोना के कारण यहां सबसे ज्यादा तबाही मची थी। 

Coronavirus why People recovering from Covid 19 in Italy are being called to hospital again
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दरअसल, कोरोना से ठीक हो चुके आधे मरीजों का कहना है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं। इसलिए सभी लोगों को एक-एक कर अस्पताल बुलाया जा रहा है और उनकी जांच की जा रही है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, उनके ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं और साथ ही उनके दिल और फेफड़ों की भी जांच की जा रही है। 

Coronavirus why People recovering from Covid 19 in Italy are being called to hospital again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर ठीक हो चुके लोगों को अस्पताल बुला-बुलाकर उनसे पूछ भी रहे हैं कि क्या वो स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और अगर नहीं तो उन्हें किस तरह की परेशानी हो रही है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर कोरोना जाने के बाद भी किस तरह से लोगों के शरीर पर अपना असर छोड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus why People recovering from Covid 19 in Italy are being called to hospital again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

संक्रामक रोग विशेषज्ञ सेरेना वेन्टुरेल्ली के मुताबिक, महामारी की शुरुआत में जो लोग संक्रमित हुए और फिर ठीक हो गए, उनमें से 750 लोगों की जांच की गई तो यह पाया गया कि करीब 30 फीसदी लोगों के फेफड़ों पर निशान हैं और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन
Coronavirus why People recovering from Covid 19 in Italy are being called to hospital again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इटली के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है, क्योंकि यह बीमारी जाने के बाद पूरे शरीर पर अपना असर छोड़ देती है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि इसका असर अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग हो सकता है। इटली में फिलहाल इस बारे में रिसर्च के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed