फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कब काबू में आएगा कोरोना वायरस? स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया खुश करने वाला दावा

Mon, 31 Aug 2020 10:46 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus dr harsh vardhan says covid 19 will be under control by this diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत ने 24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज करने को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में यहां कोरोना वायरस के 78,761 मामले दर्ज किए गए। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या अब 35 लाख 42 हजार के पार हो गई है। हालांकि गनीमत है कि 27 लाख 13 हजार से अधिक मरीज इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। करीब सात लाख 65 हजार मामले ही फिलहाल सक्रिय हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक खुश करने वाला दावा किया है। उनका कहना है, 'दीवाली तक हम कोरोना संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे।' 

Coronavirus dr harsh vardhan says covid 19 will be under control by this diwali
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंतकुमार फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'नेशन फर्स्ट' वेब सेमिनार में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'कुछ समय बाद कोरोना वायरस भी अतीत में आए अन्य वायरस की तरह सिर्फ स्थानीय समस्या बनकर रह जाएगा, लेकिन इस वायरस ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। अब हम सभी लोगों को अपनी जीवनशैली को लेकर ज्यादा सावधान और सजग रहने की जरूरत है।' 

Coronavirus dr harsh vardhan says covid 19 will be under control by this diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि इस साल के अंत तक टीका विकसित कर लिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि देश में कोराना की तीन-तीन वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। ये तीनों वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल यानी मानव परीक्षण के अलग-अलग चरण में हैं। एक का नाम कोवैक्सिन (Covaxin) रखा गया है, जिसे भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित किया जा रहा है। वही, दूसरी वैक्सीन जायकोव-डी(ZyCoV-D) है, जिसे जायडस कैडिला बना रही है और तीसरी वैक्सीन कोविशील्ड रखा गया है। इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है, जिसके उत्पादन की जिम्मेदारी भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus dr harsh vardhan says covid 19 will be under control by this diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले कौन सी वैक्सीन मिलेगी? 

भारत में सबसे पहले ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 'कोविशील्ड' मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इसके दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। माना जा रहा है कि दिसंबर तक यह वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी के साथ साझेदारी के तहत भारत और निम्न आय वाले देशों के लिए वैक्सीन की 10 करोड़ डोज के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus dr harsh vardhan says covid 19 will be under control by this diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

कोवैक्सिन का ट्रायल कहां तक पहुंचा? 

भारत बायोटेक कंपनी और आईसीएमआर के सहयोग से विकसित इस वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के ट्रायल की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि दूसरे चरण का ट्रायल सितंबर में हो सकता है। इसके लिए वॉलंटियर्स (स्वयंसेवकों) की पहचान की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed