फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के अलावा भारत में तेजी से बढ़ रही है ये खतरनाक बीमारी, जानें इससे बचाव के उपाय

Fri, 21 Aug 2020 11:10 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 21 Aug 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Cancer cases are increasing rapidly in India Know the preventive measures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बीते मंगलवार भारत में कैंसर के बढ़ते मामलों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले पांच सालों में कैंसर के मामलों की संख्या में 12 फीसदी की बढ़त होगी। इसका मतलब ये है कि साल 2025 तक भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या 15.69 लाख के पार निकल जाएगी जोकि इस समय 14 लाख से भी कम है। 



बीते कुछ सालों में दिल्ली जैसे महानगरों में कम उम्र के लोगों में स्टेज फोर कैंसर की पुष्टि होने की खबरें सामने आई थीं। इस रिपोर्ट में ये सामने आया है कि दिल्ली में बच्चों में कैंसर के मामले सामने आने की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में आईसीएमआर की ये रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि ये रिपोर्ट उन सभी आशंकाओं को पुष्ट करती है जो कि मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञ बीते कुछ समय से लगा रहे थे। 

लंग कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर के विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार मानते हैं कि ये रिपोर्ट आश्चर्यचकित करने वाली नहीं है, क्योंकि इसमें वो सब कुछ है जो हमलोग पिछले पांच-छह सालों से ग्राउंड पर देख रहे हैं, हम जिन बदलावों को देख रहे हैं, ये उसी के फ्यूचर प्रोजेक्शन हैं और ये रिपोर्ट दरअसल जमीनी स्थिति को दिखा रही है। 

Cancer cases are increasing rapidly in India Know the preventive measures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तंबाकू बना कैंसर की बड़ी वजह

इस रिपोर्ट में सामने आया है कि साल 2020 में तंबाकू की वजह से कैंसर झेल रहे लोगों की संख्या 3.7 लाख है जो कि कुल कैंसर मरीजों का 27.1 फीसदी है। ऐसे में तंबाकू वो सबसे बड़ा कारण बनकर उभरा है जिसकी वजह से लोग अलग-अलग तरह के कैंसर का सामना कर रहे हैं। भारत में आईजोल ऐसे जिले के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां पर कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पूरे एशिया में महिलाओं में लंग कैंसर के सबसे ज्यादा मामले भी आईजोल में ही देखे गए हैं। भारत में कैंसर का इलाज करने वाले डॉक्टरों और विशेषज्ञ बीते काफी समय से ये बताते आ रहे हैं कि कैंसर के मामलों में तेज बढ़त देखी जा रही है और इसके पीछे तंबाकू एक बड़ा कारक बनकर उभर रहा है। 

Cancer cases are increasing rapidly in India Know the preventive measures
देश के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंसर के मामले - फोटो : AIIMS cancer registry/BBC

लंग कैंसर एक बड़ी समस्या

हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर एसवीएस देव ने बताया था कि तंबाकू कैंसर के लिए जिम्मेदार कारकों में सबसे अहम है। उन्होंने कहा था कि 40 फीसदी ऐसे मामले हैं जो टोबैको रिलेटेड कैंसर(टीआरसी) यानी तंबाकू के सेवन की वजह से होते हैं और अब 20-25 साल के युवाओं में भी ये बीमारी देखने को मिल रही है। 

डॉक्टर एसवीएस देव ने बताया था, 'तंबाकू सेवन करने वाले लोगों में इसका इस्तेमाल शुरू करने के 10-20 साल बाद ही कैंसर का पता चलता है। हमारे पास ऐसे ग्रामीण युवा आ रहे हैं जो स्मोकलेस टोबैको का इस्तेमाल करते हैं, जैसे पान, तंबाकू, खैनी, गुटका आदि। ये युवा बहुत कम उम्र में ही बिना इसका नुकसान जाने, इन चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं। ऐसे में 22-25 साल के युवा कैंसर के मामलों के साथ हमारे पास इलाज के लिए आ रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cancer cases are increasing rapidly in India Know the preventive measures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, लंग कैंसर के क्षेत्र के वरिष्ठ डॉक्टर अरविंद कुमार भी मानते हैं कि तंबाकू पर समय रहते लगाम लगाए जाने की जरूरत है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में लंग कैंसर के मामलों में भारी वृद्धि होने की आशंका है। वे कहते हैं, 'पिछले दस सालों में हमने कैंसर के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी है, लेकिन इसके साथ ही कम उम्र के लोगों को कैंसर से पीड़ित होता देख रहे हैं। तंबाकू और वायु प्रदुषण से जुड़ी बीमारियों की संख्या में भारी इजाफा देखा है।'  

लंग कैंसर के बारे में बात करते हुए डॉ. अरविंद बताते हैं कि इस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि लंग कैंसर इस समय हमारे देश में पुरुषों में नंबर 1 कैंसर हो गया है और एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण चीज है जो कि हम भी देख रहे हैं और इस रिपोर्ट में भी आया है कि ज्यादा लंग कैंसर के मामलों में जब तक उनका पता चलता है तब के वे स्टेज फोर में पहुंच चुके होते हैं।' 

विज्ञापन
Cancer cases are increasing rapidly in India Know the preventive measures
breast cancer - फोटो : pixabay

महिलाओं में कैंसर

'दि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी' (1990-2016) के अनुसार, भारत में महिलाओं में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर के मामले सामने आए हैं। स्टडी के अनुसार, महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर, कोलोन एंड रेक्टम और लिप एंड कैविटी कैंसर मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में लंग एंड ब्रेस्ट रेडिएशन सर्विसेज के प्रमुख डॉक्टर कुंदन सिंह चुफाल ने हाल ही में इस बारे में बात की थी। 

उन्होंने कहा था, 'गांवों और शहरों में तुलना की जाए तो गांव से सर्वाइकल और शहर से स्तन कैंसर के मामले ज्यादा सामने आते हैं, लेकिन पूरे भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे पहले नंबर पर है जिसका मुख्य कारण देर से शादियां होना, गर्भधारण में देरी, स्तनपान कम करवाना, बढ़ता तनाव, लाइफस्टाइल और मोटापा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed