फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कितने दिन बाद मिलेगी कोरोना की वैक्सीन? डब्ल्यूएचओ ने कही ये बात

Thu, 23 Jul 2020 05:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 23 Jul 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
WHO latest statement on Coronavirus Vaccine, All you need to know about covid vaccine launch date
Coronavirus Vaccine News - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। हर दिन बढ़ते संक्रमण के मामले और मौत के आंकड़े दुनियाभर के लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे मे इसकी वैक्सीन को लेकर हो रहे शोधों में मिल रही सफलता की खबरें थोड़ी राहत दे रही है। दुनियाभर में 120 से ज्यादा वैक्सीन पर काम हो रहा है और 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल स्टेज में हैं। भारत में दो वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन, चीन, रूस, अमेरिका और अन्य देश भी वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। कुछ ने तो अगस्त से सितंबर तक वैक्सीन लॉन्च करने का दावा कर दिया है। लेकिन इस मसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की राय अलग है। 

WHO latest statement on Coronavirus Vaccine, All you need to know about covid vaccine launch date
Corona Vaccine Update - फोटो : Amar Ujala
  • कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तैयार की जा रही कई वैक्सीन अपने ट्रायल के आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में इनके जल्द से जल्द बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की मानें तो किसी भी वैक्सीन के बाजार में उपलब्ध होने की अपेक्षा साल 2021 के प्रारंभिक महीनों से पहले नहीं की जा सकती है।
WHO latest statement on Coronavirus Vaccine, All you need to know about covid vaccine launch date
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
  • डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम यानी आपातकाल कार्यक्रम प्रमुख माइक रेयॉन ने कहा, "हम इस बात का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि वैक्सीन के वितरण में किसी तरह की दिक्कत ना हो। ताकि कोरोना महामारी (Covid-19) का संक्रमण जल्द से जल्द रोका जा सके। कारण कि इस वायरस से संक्रमित नए मामले लगभग पूरी दुनिया से आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि जो भी वैक्सीन सबसे पहले तैयार होती है, उसकी सही तरीके से उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
WHO latest statement on Coronavirus Vaccine, All you need to know about covid vaccine launch date
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • कोरोना वैक्सीन (Corona vaccines) के बारे में माइक ने कहा है कि वैक्सीन बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अबतक तीन अलग-अलग वैक्सीन परीक्षण के तीसरे स्तर पर पहुंच चुकी हैं। यह उत्साहजनक बात है कि इनमें से किसी भी वैक्सीन का मानव शरीर पर कोई बड़ा साइड इफेक्ट या खतरा देखने को नहीं मिला है। यह एक बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
WHO latest statement on Coronavirus Vaccine, All you need to know about covid vaccine launch date
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay
  • हालांकि उन्होंने कहा कि हम अगले साल यानी 2021 के शुरुआती महीनों से पहले लोगों के टीकाकरण की उम्मीद नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि सभी जरूरी प्रक्रियाओं के होने और सबतक इस वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने में इतना समय तो लग ही जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed