मेडिकल भाषा में मुंह से आने वाली दुर्गंध को हेलिटोसिस कहा जाता है। मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया की वजह से मुंह से दुर्गंध आती है। कई लोग मुंह से आनेवाली दुर्गंध की वजह से काफी परेशान रहते हैं। मुंह की दुर्गंध की वजह से लोग खुलकर हंस-बोल भी नहीं पाते हैं। आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिनको करने से मुंह से आनेवाली दुर्गंध दूर हो जाती है। दांतों की तकलीफ या ओरल इंफेक्शन की वजह से भी मुंह से दुर्गंध आती है। इन उपायों को करने से मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी और दांत भी मजबूत होंगे। आइए जानते हैं मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए घरेलू उपाय...
{"_id":"5f268bfb8ebc3e9ff24386cc","slug":"bad-breath-treatment-cure-remedies-at-home-muh-se-badbu-aana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन उपायों को करने से दूर होगी मुंह से आनेवाली दुर्गंध, इन चीजों से करें परहेज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन उपायों को करने से दूर होगी मुंह से आनेवाली दुर्गंध, इन चीजों से करें परहेज
Sun, 02 Aug 2020 03:40 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल भाषा में मुंह से आने वाली दुर्गंध को हेलिटोसिस कहा जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
समय- समय पर पानी का सेवन करते रहें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
समय-समय पर पानी का सेवन करें
- अगर आप मुंह से आनेवाली दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो समय- समय पर पानी का सेवन करते रहें। भोजन करने से 15-20 मिनट पहले और भोजन करने के 30 मिनट बाद एक गिलास पानी का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से डाइजेशन भी सही रहता है और ओरल हेल्थ भी मेंटन रहती है।
मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप शुगर फ्री कैंडी का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
शुगर फ्री कैंडी का सेवन
- मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप शुगर फ्री कैंडी का सेवन कर सकते हैं। आप बबलगम का सेवन भी कर सकते हैं, बबलगम चबाने से मुंह और दांतों की एक्सर्साइज भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
कैफीन का सेवन कम करें
- अगर आप मुंह से आनेवाली दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं तो कैफीन का सेवन कम करें। बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
विज्ञापन
सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दो बार करें ब्रश
- अगर आप मुंह से आनेवाली दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दो बार ब्रश करें। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए। दो बार ब्रश करने से दांतों से संबंधित समस्याएं भी नहीं होती हैं।