Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Diwali light decoration ideas to make your home look stunning jhalar lagane ke tarike

दिवाली झालर डेकोरेशन: रोशनी से जगमगाएगा घर, इन जगहों पर ऐसे लगाएं रंग-बिरंगी झालर

Thu, 05 Nov 2026 05:10 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 05 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

Diwali Light Decoration: दिवाली पर घर को आकर्षक लुक देने के लिए महंगी झालरें खरीदना जरूरी नहीं है। सही तरीके से लाइटिंग डेकोरेशन करके साधारण झालरों से भी घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं झालर लगाने के कुछ आसान और स्टाइलिश तरीके, जिनसे दिवाली पर आपका घर रोशनी से जगमगा उठेगा। 

विज्ञापन
Diwali light decoration ideas to make your home look stunning jhalar lagane ke tarike
दिवाली पर झालर से घर सजाने के तरीके - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

विस्तार

Diwali Jhalar Decoration Ideas In Hindi: दिवाली और घरों की लाइटिंग डेकोरेशन का खास कनेक्शन है। त्योहार से पहले लोग घर को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें और झालरें खरीदते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें सजाने का तरीका पारंपरिक ही रहता है। कोई दीवारों पर सीधी झालर लगा देता है, तो कोई खिड़कियों और दरवाजों पर लाइटें लपेटकर सजा देता है। ऐसे में अच्छी और महंगी झालरें लगाने के बावजूद घर की सजावट में कुछ खास नयापन नजर नहीं आता। कई बार गलत तरीके से लगाई गई लाइटें घर की खूबसूरती बढ़ाने के बजाय उसका लुक बिगाड़ देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस दिवाली मेहमान आपके घर की सजावट की तारीफ करें, तो लाइटिंग डेकोरेशन के पुराने तरीकों में थोड़ा बदलाव करें। कुछ आसान और क्रिएटिव आइडियाज अपनाकर साधारण झालरों से भी घर को शानदार और आकर्षक लुक दिया जा सकता है।

विज्ञापन




सीधी झालर नहीं, इस तरह करें दीवारों की सजावट

आमतौर पर लोग दीवारों पर झालर को सीधी लाइन में लगाते हैं, जिससे घर की सजावट काफी साधारण नजर आती है। इसकी बजाय आप लाइट वाली झालर को जिगजैग, वेव या पर्दे के डिजाइन में सजा सकते हैं। इसके लिए दीवार पर छोटे हुक या ट्रांसपेरेंट क्लिप का इस्तेमाल करें। इस तरह झालर लगाने से दीवारों पर खूबसूरत पैटर्न तैयार होगा और कमरे की सजावट को भी आकर्षक लुक मिलेगा।

विज्ञापन




खिड़कियों पर ऐसे लगाएं झालर
दिवाली पर खिड़कियों को सजाने के लिए भी लाइट वाली झालर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए खिड़की के चारों ओर झालर को फ्रेम की तरह लगाएं। इसके अलावा, ऊपर से नीचे की तरफ लटकती हुई फेयरी लाइट्स भी सजा सकते हैं। इस तरह की लाइटिंग से खिड़की का लुक आकर्षक नजर आएगा और रात के समय पूरा कमरा हल्की रोशनी से जगमगा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




झालर के साथ फूलों से बढ़ाएं दरवाजे की खूबसूरती

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे की सजावट भी खास होनी चाहिए, क्योंकि सबसे पहले मेहमानों की नजर एंट्रेंस पर ही पड़ती है। इसके लिए मेन गेट के दोनों किनारों और ऊपरी हिस्से पर झालर लगाएं। साथ ही, गेंदे के फूलों की लड़ियां और खूबसूरत तोरण लगाकर सजावट को पारंपरिक अंदाज दें। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों का यह कॉम्बिनेशन घर के एंट्रेंस को आकर्षक और फेस्टिव लुक देगा।




सिर्फ एक जगह न सजाएं सारी झालरें

दिवाली पर घर की सजावट करते समय लाइटिंग का सही संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। अक्सर लोग सभी झालरें घर के एक ही हिस्से में लगा देते हैं, जिससे बाकी जगहों पर रोशनी कम नजर आती है। इसकी बजाय झालरों को घर के अलग-अलग हिस्सों में लगाएं। कुछ लाइटें बालकनी, कुछ खिड़कियों और बाकी लिविंग रूम में सजाएं। इससे पूरे घर में एक जैसी रोशनी फैलेगी और डेकोरेशन भी ज्यादा आकर्षक नजर आएगी।


दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ




बालकनी की सजावट में अपनाएं नया अंदाज

दिवाली पर बालकनी की सजावट को खास बनाने के लिए झालर लगाने के पारंपरिक तरीके में थोड़ा बदलाव करें। इन्हें सिर्फ रेलिंग पर लपेटने के बजाय ऊपर से नीचे की ओर लटकाकर सजाएं। इसके अलावा, बालकनी की छत और कोनों पर भी लाइटें लगा सकते हैं। अगर बालकनी में पौधे रखे हैं, तो उनके आसपास हल्की फेयरी लाइट्स लगाकर उन्हें भी सजा सकते हैं। इस तरह कम जगह वाली बालकनी को भी आकर्षक और रोशन लुक दिया जा सकता है।



पर्दों के पीछे छिपाकर लगाएं रंग-बिरंगी लाइटें

दिवाली पर कमरे की सजावट को खास बनाने के लिए पर्दों के साथ भी लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में हल्के रंग के या ट्रांसपेरेंट पर्दे लगे हैं, तो उनके पीछे फेयरी लाइट्स लगाएं। पर्दों से छनकर आती रोशनी कमरे में खूबसूरत और आकर्षक माहौल तैयार करेगी। इस तरह बिना किसी महंगे डेकोरेशन आइटम के आप कमरे को शानदार फेस्टिव लुक दे सकते हैं।


दिवाली क्लीनिंग टिप्स: त्योहार पर चाहिए चमचमाता घर? इन आसान उपायों से एक दिन में चमक उठेगा आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed