Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण: प्रदूषित हवा शरीर के भीतर पहुंचकर मचा सकती है तबाही, बचाव न किया तो बढ़ जाएगी दिक्कतें

Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार है। जहरीली हवा फेफड़ों, दिल, दिमाग, आंखों और किडनी को प्रभावित कर सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Delhi Pollution Alert  Hidden Health Risks of Breathing Toxic Air know prevention tips
वायु प्रदूषण से होने वाले खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का खतरनाक स्तर दिखना शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 से ज्यादा बना हुआ है, इस तरह के प्रदूषित माहौल को सेहत के लिए कई प्रकार की समस्याओं का कारण माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ने की आशंका है जिसे लेकर सभी लोगों को पहले से ही अलर्ट रहना जरूरी है।



हवा में घुला जहरीला धुआं और पीएम 2.5 जैसे प्रदूषण के सूक्ष्म कण सांस के साथ शरीर के अंदर पहुंचकर कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब एक्यूआई 400 के पार पहुंचता है, तो हवा की स्थिति बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में आ जाती है। इसका असर सिर्फ फेफड़ों के साथ-साथ दिल, दिमाग, आंखों और किडनी की सेहत पर भी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषण वैसे तो सभी के लिए खतरनाक है, पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से सांस या दिल की बीमारी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

Trending Videos
Delhi Pollution Alert  Hidden Health Risks of Breathing Toxic Air know prevention tips
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

दिल्ली में एक्यूआई 400 पार

5 नवंबर की सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई अलग-अलग स्थानों पर करीब 36-400 के बीच दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। हालांकि, कई इलाकों में स्थिति इससे भी ज्यादा गंभीर रही। जहांगीरपुरी में ये 459, पंजाबी बाग में 448 और नरेला में 434 तक पहुंच गया। यानी कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित कर सकता है। पहले से दिल और फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। 
Delhi Pollution Alert  Hidden Health Risks of Breathing Toxic Air know prevention tips
प्रदूषण का फेफड़ों पर असर - फोटो : Amarujala.com/AI

किन अंगों पर होता है प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर?

हवा में बढ़ता प्रदूषण वैसे तो शरीर पर कई प्रकार से असर डालने वाला हो सकता है, पर इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव फेफड़े और दिल की सेहत पर देखा जाता रहा है।
 

  • प्रदूषण का सीधा असर फेफड़ों पर पड़ता है। हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे बेहद बारीक कण सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं। इससे खांसी, गले में जलन, सांस फूलना और सीने में जकड़न हो सकती है। लंबे समय तक संपर्क में रहने से अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियां बिगड़ सकती हैं।
     

 

  • प्रदूषण के बारीक कण फेफड़ों से खून में पहुंचकर शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं। इससे खून की नसों और दिल पर असर पड़ता है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution Alert  Hidden Health Risks of Breathing Toxic Air know prevention tips
प्रदूषण के कारण आंखों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

प्रदूषण कैसे डालता है याददाश्त पर असर?

इसका याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क के कारण लोगों की याददाश्त में कमी, सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने और डिमेंशिया जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ा हुआ पाया गया है।

आंखों में बढ़ जाती है जलन

प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और पानी आने की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर में सूजन और रक्त वाहिकाओं पर असर के जरिए किडनी की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed