{"_id":"6aec4c2c836b0a72080efa16","slug":"festive-season-health-tips-how-to-stay-safe-from-food-poisoning-2026-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी टिप्स: त्योहारों में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? खाने-पीने में रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
फूड सेफ्टी टिप्स: त्योहारों में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? खाने-पीने में रखें इन बातों का ध्यान
Thu, 05 Nov 2026 04:58 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:58 PM IST
सार
Festive Season Health Tips: इस लेख में जानें फूड पॉइजनिंग होने के कारण, इसके शुरुआती लक्षण, किन खाद्य पदार्थों से सावधान रहना चाहिए और त्योहारों में खाने-पीने के दौरान कौन-सी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : AI
Festive Season Health Tips: त्योहारों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां और स्वादिष्ट व्यंजन बनने लगते हैं। लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाने-पीने का आनंद लेते हैं। लेकिन त्योहारों की इस खुशियों के बीच सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
Trending Videos
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : AI
त्योहारों में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा?
त्योहारों के दौरान बाजारों में मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। अधिक मांग के कारण कई बार खाने की चीजों को गलत तरीके से स्टोर किया जाता है।
फूड पॉइजनिंग के प्रमुख कारण हैं:
त्योहारों के दौरान बाजारों में मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। अधिक मांग के कारण कई बार खाने की चीजों को गलत तरीके से स्टोर किया जाता है।
फूड पॉइजनिंग के प्रमुख कारण हैं:
- दूषित या मिलावटी खाद्य पदार्थ खाना।
- लंबे समय तक बाहर रखा हुआ खाना खाना।
- गंदे पानी से तैयार भोजन या पेय पदार्थों का सेवन।
- खाने से पहले हाथों की सफाई नहीं करना।
- कच्चे और पके हुए भोजन को एक साथ रखना।
- खराब या एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करना।
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग के लक्षण क्या हैं?
फूड पॉइजनिंग के लक्षण दूषित भोजन और संक्रमण के कारण के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
फूड पॉइजनिंग के लक्षण दूषित भोजन और संक्रमण के कारण के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
- पेट में दर्द और ऐंठन
- उल्टी और जी मिचलाना
- बार-बार दस्त होना
- बुखार और कमजोरी
- सिरदर्द और शरीर में दर्द
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
ध्यान रखें:
- पके हुए खाने को दो घंटे से ज्यादा कमरे के तापमान पर न छोड़ें
- बहुत गर्म मौसम (32°C से अधिक) में इसे एक घंटे के भीतर फ्रिज में रखें
- बचे हुए खाने को ढककर फ्रिज में रखें
- खाने को दोबारा अच्छी तरह गर्म करके खाएं
- बदबू या स्वाद में बदलाव होने पर खाना न खाएं
- कच्चे और पके हुए भोजन को अलग-अलग रखें
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
साफ-सफाई का रखें खास ध्यान
- खाना बनाने से पहले हाथ साबुन से धोएं
- फल और सब्जियों को साफ पानी से धोएं
- खाना बनाने वाले बर्तनों को साफ रखें
- कच्चे मांस और सब्जियों के लिए अलग-अलग कटिंग बोर्ड इस्तेमाल करें
- साफ और सुरक्षित पीने का पानी इस्तेमाल करें
- खाने को मक्खियों और अन्य कीड़ों से बचाकर रखें