Dhanteras 2026 Wishes in Hindi: धनतेरस का त्योहार खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सोने-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
शुभ धनतेरस: सोने-चांदी से भी अनमोल हैं ये शुभकामना संदेश, अपनों को भेजकर दें धनतेरस की शुभकामनाएं
Happy Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर इन खूबसूरत संदेशों को भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दें। साथ ही माता लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वंतरि भगवान का स्मरण करें।
----------------------
दीपों की चमक से रोशन आपका संसार हो,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर बार हो।
खुशियों से महकता रहे आपका आंगन,
धनतेरस पर हर सपना साकार हो।
शुभ धनतेरस
---------------------------
-------------------------
न तिजोरी में धन की कमी हो,
न चेहरे पर मुस्कान की कमी हो।
हर दिन खुशियों से भरा रहे आपका जीवन,
अपनों के प्यार में कभी कमी न हो।
शुभ धनतेरस
-------------------------
------------------------
आज से आपके घर में धन की बरसात हो
मां लक्ष्मी का सदा निवास हो
संकट और दुखों का नाश हो
सिर पर उन्नति का ताज हो।
शुभ धनतेरस
----------------------------
-------------------------
स्वास्थ्य, सौभाग्य और धन के प्रतीक
इस पर्व पर आपको जीवन
स्वर्ग के समान दमके और
रजत-सा उज्जवल बने।
शुभ धनतेरस
---------------------------