Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Diwali cleaning tips how to clean house in one day ek din mein chamkayein poora ghar

दिवाली होम क्लीनिंग टिप्स: त्योहार पर चाहिए चमचमाता घर? इन आसान उपायों से एक दिन में चमक उठेगा आशियाना

Thu, 05 Nov 2026 03:10 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 05 Nov 2026 03:10 PM IST
सार

Diwali Home Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करना जरूरी होता है, लेकिन कई बार समय की कमी के चलते पूरा घर साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सही तरीके और थोड़ी प्लानिंग की मदद से आप महज एक दिन में पूरे घर की सफाई कर सकते हैं। इससे त्योहार से पहले आपका आशियाना साफ-सुथरा और चमकदार नजर आएगा।

विज्ञापन
Diwali cleaning tips how to clean house in one day ek din mein chamkayein poora ghar
दिवाली होम क्लीनिंग टिप्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

विस्तार

Diwali Home Cleaning Tips In Hindi: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस मौके पर हर कोई अपने घर को साफ और चमकदार बनाना चाहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यही वजह है कि लोग त्योहार से पहले घर के हर कोने की अच्छी तरह सफाई करते हैं। हालांकि, व्यस्त दिनचर्या के चलते कई बार लोगों को सफाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता। ऐसे में सही प्लानिंग के साथ महज एक दिन में पूरे घर की सफाई की जा सकती है। आइए जानते हैं इसके आसान तरीके।

विज्ञापन

 

 

घर की सफाई की शुरुआत ऐसे करें

दिवाली की साफ-सफाई शुरू करने से पहले घर में बिखरे सामान को व्यवस्थित करना जरूरी है। इसके लिए कपड़े, जूते, किताबें और अन्य जरूरी चीजों को उनकी तय जगह पर रखें। वहीं, लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आने वाले सामान को छांटकर अलग कर दें। इससे घर में सफाई करना आसान होगा और आपका समय भी बचेगा।

विज्ञापन



कमरों की ऐसे करें सफाई

घर की सफाई की शुरुआत कमरों से करें। सबसे पहले कमरों की बेड की चादरें और तकिए के कवर बदल दें। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी, टेबल, पंखे, खिड़कियों और दरवाजों पर जमी धूल को अच्छी तरह साफ करें। बेड के नीचे और कमरे के कोनों की सफाई करना भी न भूलें। साथ ही, अलमारी के अंदर और बाहर रखे सामान को व्यवस्थित करें। आखिर में पूरे कमरे में झाड़ू लगाने के बाद फर्श पर पोछा लगाएं, ताकि कमरे साफ और चमकदार नजर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ



रसोई की सफाई पर दें खास ध्यान

दिवाली की सफाई के दौरान किचन पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि त्योहार के समय यहां सबसे ज्यादा पकवान तैयार किए जाते हैं। सबसे पहले गैस चूल्हे और उसके आसपास जमा तेल व चिकनाई को साफ करें। इसके बाद किचन प्लेटफॉर्म, सिंक, टाइल्स और कैबिनेट को अच्छी तरह पोंछ लें। मसालों के डिब्बों और फ्रिज के बाहरी हिस्से की भी सफाई करें। साथ ही, एक्सपायरी हो चुके सामान और बेकार डिब्बों को किचन से हटा दें। आखिर में फर्श पर पोछा लगाकर किचन को साफ-सुथरा और चमकदार बनाएं।





बाथरूम को भी करें अच्छी तरह साफ

दिवाली की साफ-सफाई के दौरान बाथरूम की सफाई करना भी जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले वहां रखे खाली डिब्बों और बेकार सामान को हटा दें। इसके बाद टॉयलेट सीट, वॉश बेसिन, नल और शॉवर को क्लीनर की मदद से अच्छी तरह साफ करें। टाइल्स पर जमी गंदगी को ब्रश से हटाएं और शीशे व दरवाजों को साफ कपड़े से पोंछ लें। आखिर में बाथरूम के फर्श को पानी से धोकर अच्छी तरह सूखने दें। इससे आपका बाथरूम साफ और चमकदार नजर आएगा।



आखिर में घर के हर कोने को चमकाएं

जब घर के सभी कमरों, किचन और बाथरूम की सफाई पूरी हो जाए, तो आखिर में पूरे घर में झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर चलाएं। इसके बाद फर्श पर अच्छी तरह पोछा लगाएं और दरवाजों व खिड़कियों को साफ कपड़े से पोंछ लें। घर में ताजी हवा और रोशनी आने के लिए कुछ देर खिड़कियां खुली रखें। सफाई पूरी होने के बाद घर को रंगोली, ताजे फूलों और दीयों से सजाएं। इससे दिवाली पर आपका आशियाना साफ-सुथरा और खूबसूरत नजर आएगा।



कम समय में सफाई के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

  • सफाई की शुरुआत हमेशा ऊपर से नीचे की तरफ करें, ताकि धूल दोबारा साफ फर्श पर न गिरे।
  • सफाई के लिए कपड़ा, झाड़ू, पोछा और ब्रश पहले से तैयार रखें। 
  • किचन और बाथरूम के लिए अलग-अलग कपड़े इस्तेमाल करें। 
  • सफाई के दौरान बेवजह सामान इधर-उधर न फैलाएं। 
  • ब्लीच और टॉयलेट क्लीनर जैसे केमिकल को कभी आपस में न मिलाएं।


दिवाली से पहले ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम, घर दिखेगा बेहद खूबसूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed