फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरसों के तेल में होते हैं कई औषधीय गुण, खांसी- जुकाम के साथ ही त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

Sun, 16 Aug 2020 07:35 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 16 Aug 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
benefits importance of mustard oil sarso oil helps in skin care and cold cough
। सरसों के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मानसून के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको सरसों के तेल के फायदे बताने जा रहे हैं। आमतौर पर लगभग हर घर में सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है। सरसों के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। बरसात के मौसम में कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं सरसों के तेल के फायदे...

benefits importance of mustard oil sarso oil helps in skin care and cold cough
सरसों के तेल के इस्तेमाल से त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

  • सरसों के तेल के इस्तेमाल से त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले सरसों के तेल से पूरे शरीर की मसाज करें। मानसून के मौसम में स्किन संबंधित समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है। सरसों के तेल को रोजाना शरीर में लगाने से स्किन संबंधित समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
benefits importance of mustard oil sarso oil helps in skin care and cold cough
सर्दी- जुकाम से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले नाक में सरसों का तेल लगाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सर्दी- जुकाम से राहत

  • मानसून के मौसम में सर्दी- जुकाम जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले नाक में सरसों का तेल लगाएं। सरसों का तेल लगाने से इन समस्याओं से तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits importance of mustard oil sarso oil helps in skin care and cold cough
सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फंगल इंफेक्शन से बचाव

  • सरसों के तेल में ऐंटिफंगल गुण पाए जाते हैं जो फंगल इंफेक्शन से बचाव करने में सहायक होते हैं। सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। रोजाना सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से खुजली, दाद, दाने, फुंसी की समस्या भी नहीं होती है और त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।
विज्ञापन
benefits importance of mustard oil sarso oil helps in skin care and cold cough
सरसों का तेल होठों पर लगाने से होंठ फटने की समस्या से राहत मिलती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

होठों पर लगाएं सरसों का तेल

  • सरसों का तेल होठों पर लगाने से होंठ फटने की समस्या से राहत मिलती है। कुछ लोगों के होंठो पर सरसों के तेल का विपरित प्रभाव भी पड़ सकता है। जिन लोगों के होंठ सरसों के तेल लगाने से अधिक फटने लगें उन लोगों को नाभि में सरसों का तेल लगाना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed