मानसून के मौसम में डेंगू- मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक रहता है। मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आप घर में कुछ प्लांटस लगाकर भी इन मच्छरों से सुरक्षित रह सकते हैं। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है और इस मौसम में डेंगू- मलेरिया के मच्छर आसानी से पनप जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे इन मच्छरों से बचे रहने के लिए आपने घर में किन प्लांटस को लगाना है। इन प्लांटस को लगाने से डेंगू- मलेरिया का खतरा काफी कम हो जाता है। इन प्लांटस को घर में लगाने से किसी भी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता है। आइए जानते हैं डेंगू, मलेरिया से बचे रहने के लिए घर में किन प्लांटस को लगाना चाहिए...
इन प्लांटस को रखें घर की बालकनी में, डेंगू- मलेरिया के मच्छर रहेंगे दूर
तुलसी का पौधा
- घर की बालकनी में तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर नहीं आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी तुलसी का बहुत अधिक महत्व होता है। जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है उसके आसपास मच्छर नहीं आते हैं। तुलसी की प्राकृतिक खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। तुलसी स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
पुदीना
- पुदीना खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही मच्छर को दूर भगाने में भी सहायक होता है। पुदीना के आसपास भी मच्छर नहीं आते हैं। पुदीना की खूशबू से मच्छर दूर भागते हैं। मानसून के मौसम में मच्छरों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मच्छरों से सुरक्षित रहने के लिए आप भी अपने घर की बालकनी में पुदीना लगा सकते हैं।
अजवाइन का पौधा
- अजवाइन के पौधे की खूशबू से भी मच्छर दूर भागते हैं। अजवाइन का पौधा हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है। मच्छरों से बचे रहने के लिए आप भी घर में अजवाइन का पौधा लगा सकते हैं।
करीपत्ता
- करीपत्ता खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही मच्छरों को दूर भगाने में भी कारगर होता है। करीपत्ता के पौधे के आसपास मच्छर नहीं आते हैं।
बताए गए सभी पौधों की खूशबू से मन भी शांत और खुश रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पौधों के अर्क और अरोमा का इस्तेमाल मच्छरों को मारनेवाले नैचरल हर्बल स्प्रे में भी किया जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। डेंगू- मलेरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।