फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SAIL RSP Training 2026: 112 Stipend-Based Seats for 10th Pass, 12th Pass and MBA Candidates

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया: 10वीं पास से लेकर एमबीए वालों के पेड ट्रेनिंग की 112 वैकेंसी, कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

Sat, 05 Sep 2026 09:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 09:12 PM IST
सार

SAIL RSP Training 2026: ओडिशा के सुंदरगढ़ और अन्य जिलों के युवाओं के लिए राउरकेला स्टील प्लांट के इस्पात जनरल हॉस्पिटल में 112 सीटों पर एक साल की प्रशिक्षण योजना शुरू हुई है। चयन बिना लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
SAIL RSP Training 2026: 112 Stipend-Based Seats for 10th Pass, 12th Pass and MBA Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SAIL RSP Training 2026: सेल ने राउरकेला स्टील प्लांट के इस्पात जनरल हॉस्पिटल ने एक साल की स्टाइपेंड आधारित कौशल प्रशिक्षण योजना शुरू की है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सेल की राउरकेला स्टील प्लांट इकाई की ओर से जारी इस भर्ती सूचना में कुल 112 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अधिसूचना 31 अगस्त 2026 को जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन


यह सीधी सरकारी नौकरी की भर्ती नहीं है। यह एक साल की प्रशिक्षण योजना है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सेल या राउरकेला स्टील प्लांट में नौकरी का कोई दावा नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन

किन तीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मिलेगा मौका?

इस योजना के तहत तीन अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे गए हैं। सबसे ज्यादा 100 सीटें मेडिकल अटेंडेंट प्रशिक्षण के लिए हैं। इसके लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

दूसरी श्रेणी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन प्रशिक्षण की है। इसमें सात सीटें हैं। इसके लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मानव संसाधन, विपणन या वित्त में एमबीए, बीबीए या स्नातकोत्तर डिप्लोमा मांगा गया है। इस श्रेणी में 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

तीसरी श्रेणी ऑपरेशन थियेटर और एनेस्थीसिया असिस्टेंट प्रशिक्षण की है। इसमें पांच सीटें हैं। इसके लिए 12वीं पास होने के साथ अस्पताल परिचारक या एनेस्थीसिया परिचारक के रूप में एक साल की प्रशिक्षण अवधि का अनुभव जरूरी है। इस प्रशिक्षण में 9,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

 
प्रशिक्षण कार्यक्रम सीटें योग्यता मासिक स्टाइपेंड
मेडिकल अटेंडेंट 100 10वीं पास 7,000 रुपये
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन 7 संबंधित विषय में एमबीए/बीबीए/स्नातकोत्तर डिप्लोमा 15,000 रुपये
ऑपरेशन थियेटर व एनेस्थीसिया असिस्टेंट 5 12वीं पास + एक साल का संबंधित प्रशिक्षण 9,000 रुपये

 

किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका?

इस योजना के लिए ओडिशा के मूल निवासियों से आवेदन मांगे गए हैं। सुंदरगढ़ जिले के उम्मीदवारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। बिसरा, कुआरमुंडा, नुआगांव और लाथिकाटा ब्लॉक, राउरकेला नगर निगम क्षेत्र, राउरकेला औद्योगिक क्षेत्र तथा राउरकेला स्टील प्लांट की पुनर्वास कॉलोनियों और मॉडल स्टील गांवों में रहने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी पहले इस्पात जनरल हॉस्पिटल में इसी तरह का प्रशिक्षण ले चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

आवेदन कब तक कर सकते हैं?

इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए इस्पात जनरल हॉस्पिटल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में दिए गए लिंक का इस्तेमाल करना होगा।

आवेदन जमा होने के बाद एक आवेदन पहचान संख्या मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद उसमें किसी तरह का सुधार नहीं किया जा सकेगा।

चयन कैसे होगा?

इस योजना में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित या छांटे गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तारीख, समय और स्थान की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के जरिए दी जाएगी। यह जानकारी वेबसाइट और इस्पात जनरल हॉस्पिटल के सूचना पट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे का प्रमाण पत्र या राशन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

क्या प्रशिक्षण के दौरान रहने की सुविधा मिलेगी?

प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को रहने की सुविधा नहीं दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अपने रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने और रहने की व्यवस्था को ध्यान में रखना चाहिए।

आवेदन से पहले इस बात का रखें ध्यान

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह योजना नौकरी की गारंटी नहीं देती। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सेल या राउरकेला स्टील प्लांट में भविष्य की नौकरी पर उम्मीदवार कोई दावा नहीं कर सकेगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करने के बाद निर्धारित अंतिम तारीख 20 सितंबर से पहले आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed