फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए उस कंंपनी के बारे में जहां सावजी ढोलकिया 10वीं पास कर्मचारियों को भी देते हैं लाखों रुपए

Fri, 26 Oct 2018 01:24 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
how to get job in hari krishna diamond know about more details
hari krishna
कर्मचारियों को आने जाने के लिए बस की सुविधा दी गई है। 10 दिनों की छुट्टियां गर्मियों में दी जाती है। अगर त्योहार की बात करें तो 15 से 20 दिन की छुट्टी दी जाती है। दोपहर के खाने के साथ जिम की सुविधा भी दी जाती है। कर्मचारियों के लिए 1 लाख रुपए का मेडिकल हर साल और 1 करोड़ रुपए का डेथ इंश्योरेंस मिलता है। हर शनिवार को टिफिन डे मनाया जाता है।
how to get job in hari krishna diamond know about more details
हरे कृष्ण डायमंड कंपनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। साथ ही आपको ये भी पता होगा कि कंपनी ने तीन मैनेजर्स को मर्सिडीज तोहफे में दी है जिसकी कीमत एक करोड़ है। मंदी के बावजूद सूरत के हीरा कारोबारियों पर इसका असर नहीं पड़ा है। यहां के सबसे बड़ी हीरा कंपनी श्री हरे कृष्णा एक्सपोर्ट के मालिक सावजी ढोलकिया ने गुरुवार को करीब 600 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कारें दी हैं। ये एक बड़ी खबर हैं।
 
how to get job in hari krishna diamond know about more details
कंपनी की पकड़

हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का दुनिया के 71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है। हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने अपने गोल्डन जुबली अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह एक बड़ी रकम है। सावजी ढोलकिया 2011 से ही अपने कर्मचारियों को इसी तरह का खास दिवाली बोनस देते रहे हैं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को दिवाली बोनस में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट दिए थे। अपने चाचा से कर्ज लेकर हीरे का कारोबार शुरू करने वाले सावजी ढोलकिया गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं। जी-तोड़ मेहनत करने के बाद वह कंपनी को ऊंचाईयों तक ले गए हैं। उनकी सफलता की कहानी आज हर कोई पढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get job in hari krishna diamond know about more details
1500 कर्मचारियों को दिया गया गिफ्ट

ढोलकिया ने कहा कि इस साल कुल 1500 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए चुना गया था। कंपनी ने बाकी बचे 900 कर्मचारियों को फिक्सड डिपॉजिट सर्टिफिकेट दिया है। इस बार कंपनी कर्मचारियों को बोनस देने में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन
how to get job in hari krishna diamond know about more details
पीएम मोदी ने दी कार की चाबी के

दिल्ली में एक समारोह में कंपनी के चार कर्मचारियों को कार की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौंपी। इसे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। इन चार कर्मचारियों में एक 22 साल की महिला दिव्यांग कर्मचारी भी शामिल थी। ढोलकिया ने कहा कि बाकी कर्मचारियों को पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed