Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Lok Nayak Hospital Recruitment 2026 Walk-in Interview for 40 Senior Resident Posts Begins Today

सरकारी नौकरी: दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में 40 पदों पर भर्ती, आज ही वॉक-इन इंटरव्यू; मिलेगी 2 लाख तक सैलरी

Tue, 10 Nov 2026 01:20 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

Lok Nayak Hospital Recruitment 2026: दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 40 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 10 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 67,700 से 2,08,700 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। यह भर्ती 44 दिनों के लिए अस्थायी आधार पर की जाएगी।
 

विज्ञापन
Lok Nayak Hospital Recruitment 2026 Walk-in Interview for 40 Senior Resident Posts Begins Today
Lok Nayak Hospital Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली में मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। राजधानी के लोक नायक अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 40 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अस्पताल की ओर से यह भर्ती अलग-अलग विभागों के लिए की जा रही है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लंबी ऑनलाइन चयन प्रक्रिया पूरी नहीं करनी होगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 को तय समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


किन विभागों में कितनी रिक्तियां हैं?

विभाग का नाम

पदों की संख्या

न्यूरोसर्जरी

10

बर्न्स एंड प्लास्टिक

9

मेडिसिन

8

जनरल सर्जरी

4

नियोनेटोलॉजी

2

न्यूरो-एनेस्थीसिया

2

रेडियोलॉजी

2

पीडियाट्रिक्स

1

रेडियोथेरेपी

1

ईएनटी

1

कुल पद

40

कितना मिलेगा हर महीने वेतन?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नियमानुसार दूसरे लाभ और भत्ते भी मिलेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यह भर्ती नियमित नौकरी के लिए नहीं है। लोक नायक अस्पताल की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर नियुक्ति एडहॉक यानी अस्थायी आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 44 दिनों के लिए होगी। इसलिए आवेदन या इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवार भर्ती की शर्तों और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
विज्ञापन

कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का स्थान कॉन्फ्रेंस हॉल, मेडिकल डायरेक्टर, लोक नायक अस्पताल (एलएनएच) है। अस्पताल के अनुसार, वॉक-इन इंटरव्यू हर महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय से पहले इंटरव्यू केंद्र पर पहुंचें। देर से पहुंचने पर परेशानी हो सकती है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन से दस्तावेज साथ लेकर जाएं?

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, डिग्री, पहचान पत्र और अनुभव से जुड़े दस्तावेज साथ रखें। इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ फोटोकॉपी भी ले जानी चाहिए, ताकि दस्तावेजों की जांच के समय परेशानी न हो। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी योग्यता, विभागवार शर्तों और अन्य जरूरी जानकारी के लिए लोक नायक अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह है कि इंटरव्यू के लिए निकलने से पहले सभी जरूरी कागजात एक बार जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed