फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Good News: 88 lakh people got employment in April, highest number of jobs were found in a month after the pandemic

Good News:अप्रैल में 88 लाख लोगों को रोजगार मिला, महामारी के बाद एक माह में सर्वाधिक नौकरियां मिलीं

Sun, 15 May 2022 01:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 15 May 2022 01:29 PM IST
सार

सीएमआईई के प्रबंधन निदेशक व सीईओ महेश व्यास ने बताया कि अप्रैल में देश की श्रम शक्ति (labour force) में 88 लाख का इजाफा हुआ। देश में कुल श्रम शक्ति बढ़कर 43.72 करोड़ हो गई।

विज्ञापन
Good News: 88 lakh people got employment in April, highest number of jobs were found in a month after the pandemic
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

देश के जॉब मार्केट को लेकर अच्छी खबर आई है। अप्रैल माह में देश में 88 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह महामारी के बाद एक माह में सर्वाधिक नौकरियां मिलीं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकानॉमी (CMIE) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि रोजगार की मांग की तुलना में उपलब्ध नौकरियां अपर्याप्त रहीं। सीएमआईई के प्रबंधन निदेशक व सीईओ महेश व्यास ने बताया कि अप्रैल में देश की श्रम शक्ति (labour force) में 88 लाख का इजाफा हुआ। देश में कुल श्रम शक्ति बढ़कर 43.72 करोड़ हो गई। व्यास के अनुसार महामारी के बाद के अप्रैल में रोजगार में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मार्च में देश में 42.84 करोड़ लोग रोजगार प्राप्त थे। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में नौकरियों में औसत मासिक वृद्धि दो लाख रही। सीएमआईई का कहना है कि श्रम शक्ति में 88 लाख की वृद्धि तभी संभव हुई जबकि कुछ कामकाजी उम्र के लोग जो नौकरियों से बाहर थे, अप्रैल में रोजगार पाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हुई बढ़ोतरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कामकाजी उम्र की आबादी प्रति माह 20 लाख से अधिक नहीं बढ़ सकती है। इससे आगे किसी भी वृद्धि का मतलब है कि जो लोग नौकरी से बाहर हुए थे, उन्हें पुन: रोजगार मिल गया है। अप्रैल में नौकरियों में 88 लाख की वृद्धि पिछले तीन महीनों के दौरान 1.20 करोड़ की गिरावट के बाद आई है। व्यास ने कहा कि श्रम बाजार गतिशील रहता है क्योंकि रोजगार की एक निश्चित समय पर मांग बढ़ने पर निर्भर करता है। 

उद्योगों में सर्वाधिक 55 लाख नौकरियां, कृषि में घटा रोजगार
अप्रैल में रोजगार में वृद्धि उद्योग और सेवा क्षेत्रों में हुई। आंकड़ों के अनुसार उद्योग जगत में 55 लाख नौकरियां दी गईं। उद्योग के भीतर मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 30 लाख रोजगार सृजित हुए, जबकि कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में लगभग 40 लाख। सीएमआईई के आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि क्षेत्र में रोजगार में 52 लाख की गिरावट आई है।


नौकरियां बेहतर गुणवत्ता की होने की संभावना नहीं
रिपोर्ट के अनुसार कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर में कमी की वजह रबी की कटाई के सीजन की समाप्ति हो सकती है। गेहूं के उत्पादन में गिरावट ने भी इसमें योगदान दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए उद्योग की नौकरियां बेहतर गुणवत्ता की होने की संभावना नहीं है, क्योंकि वृद्धि मुख्य रूप से दैनिक ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के बीच हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed