फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC UG Recruitment 2026: Apply From October 15, Check Eligibility, Fee and Selection

आरआरबी एनटीपीसी यूजी: 12वीं पास के लिए रेलवे में भर्ती, 15 अक्तूबर से शुरू होगा आवेदन, कितनी हैं वैकेंसी?

Tue, 22 Sep 2026 01:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

RRB NTPC UG Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 का सांकेतिक नोटिस जारी किया है। 12वीं पास उम्मीदवार 15 अक्तूबर से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है और चयन पांच चरणों में होगा।
 

विज्ञापन
RRB NTPC UG Recruitment 2026: Apply From October 15, Check Eligibility, Fee and Selection
RRB NTPC UG 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

RRB NTPC UG Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडर ग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक अधिसूचना ((सीईएन संख्या 07/2026) जारी कर दी है। अधिसूचना 21 सितंबर 2026 को जारी की गई। इस भर्ती के तहत भारतीय रेलवे के अलग-अलग क्षेत्रीय मंडलों में पे लेवल-2 और लेवल-3 के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

 

विवरण तारीख/जानकारी
सांकेतिक अधिसूचना जारी 21 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 15 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम समय सीमा रात 11:59 बजे
आयु की गणना की तारीख 1 जनवरी 2027
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास

 

RRB NTPC UG Recruitment 2026: कितनी वैकेंसी भरीं जाएंगी?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के तहत कुल 1,688 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल हैं।

 
पद का नाम विभाग पे लेवल रिक्तियां
ट्रेन क्लर्क ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 2 188
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC) ट्रैफिक (कमर्शियल) 3 700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट अकाउंट्स 2 200
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जनरल 2 600
कुल-- 1,688

 

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 
  • उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर 8 अक्तूबर से आवेदन, कब तक भर सकेंगे फॉर्म?
विज्ञापन

पांच चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पांच चरणों में होगी। इसमें शामिल हैं

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा-1 (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा-2 (CBT-2)
  • कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट, जहां लागू हो
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा


टाइपिंग स्किल टेस्ट केवल उन पदों के लिए होगा, जहां यह जरूरी है।

आवेदन से पहले आधार प्रमाणीकरण जरूरी

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधार प्रमाणीकरण पूरा करना होगा। आधार में दर्ज जरूरी जानकारी का मिलान उम्मीदवार के कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण से होना चाहिए।

उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आधार में दर्ज विवरण, फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी उनके 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज जानकारी से पूरी तरह मेल खाती हो।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी 250 रुपये


उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-

  • सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in या रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी जानकारी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी लॉगिन जानकारी से पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन के पहले भाग में शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पदों की पसंद और परीक्षा की भाषा से जुड़ी जानकारी भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद अंतिम आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के लिए अपने आवेदन की जानकारी सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed